Gold Rate : सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब इतना महंगा मिल रहा 10g सोना
Gold Rate : नवंबर के इस महीने में एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की इन बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्डतोड़ दिए हैं। सोने की इन बढ़ती कीमतों के चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sone ke rate)खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला अब भी जारी है। सोने की इन बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने की कीमतों में इस तेजी के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। आज 13 नवंबर को एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
बीते दिनों सोने में आई इतनी तेजी
अब सोना आम लोगों की पहुंच से दूर होता नजर आ रहा है और बीते दिनों सोना (Gold Price) 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ सोना 1,26,906 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमत 2508 रुपये बढ़कर 1,64,599 प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी (Gold rate in international market) के भाव तेजी से कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज भले ही सोने में सुस्ती देखी गई है, लेकिन चांदी के भाव में बढ़त देखी गई है। वहीं, Comex पर सोने के भाव (Gold Rate on Comex) 4,202.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,213.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। इसकी कीमतें 8.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,205.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।
जनवरी से अब तक इतने बढ़े सोने के भाव
इस साल सोने के भाव (Sone Ke Rate) ने 4,398 डॉलर के भाव पर हाईलेवल रिकॉर्ड बना लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 53.27 डॉलर के भाव पर ओपन हुए हैं। बता दें कि पिछला क्लोजिंग प्राइस 53.45 डॉलर पर बना हुआ था। अब जाकर यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 53.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। अब इसके भाव ने 53.76 डॉलर का आंकड़ा छू लिया है।
दिल्ली में सोने के भाव
बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव (Gold Rate in Delhi) 2,000 रुपए बढ़ गए हैं, जो बढ़कर 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 2,000 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि बीते सोमवार को इसका का भाव 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।
बीते दो सेशन में सोने के भाव (Sone ke Bhav) में 3,300 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी रिकॉर्ड की गई है। बीते सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 1,300 रुपए बढ़कर 1,25,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।