{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Rate : लो जी लग गए ब्रेक, सोने के दामों में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

Gold Silver Price : सोना एक कीमती धातु है। इस साल सोने के दामों ने रिकॉर्ड तेजी का कीर्तिमान स्थापित किया है। परंतु, अब सोने के दामों में रिकॉर्ड (Gold Rate) गिरावट भी आई है। सोने के दामों में अमुलचूक परिवर्तन देखने को मिला है। सोना भयंकर रूप से गिरा है। 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 

 

HR Breaking News (Gold Price Down) सोने के दामों में बढ़ौतरी पर आखिरकार ब्रेक लग ही गए हैं। धनतेरस के बाद से ही सोने के दाम गिरते आ रहे हैं। सोने के दामों में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिवाली के बाद भी सोना गिरा है। आइए जानते हैं सोने के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में-

 


दिवाली के बाद गिर गई सोने की कीमत


त्योहारी सीजन में सोने के दामों का गुब्बारा फूट गया है। सोना ही नहीं दिवाली के बाद चांदी (Chandi ka bhav) की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। इससे बाजार में मंदी का माहौल दिख रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के कारण आया है। सोने के दामों (Sona Bhav) में कमी आने का कारण अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होना और भारत में त्योहारी सीजन खत्म होना भी माना जा रहा है। सोने की मांग में कमी आई है। एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है।

 


अचानक लग गया कीमतों पर ब्रेक


सोने और चांदी की कीमतों (Gold And Silver Rate) पर अचानक से ब्रेक लगा है। दिवाली जाते ही सोने और चांदी की चमक पर ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतें लगातार बढ़ने के बाद गिर गई हैं। 

 


4 साल बाद सबसे बड़ी गिरावट


सोने के दामों में यह गिरावट (Gold Rate Fall) 4 साल बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। सोना 4,381 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंचा, फिर करीब 3.8% टूट गया। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। यह 54 डॉलर से लुढ़ककर 50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। 

 

गिरावट जा सकती है और दूर तक


सोने में गिरावट (Gold Rate Today) का संकट गहरा सकता है। सोने के दामों को डॉलर की मजबूती, अमेरिका-चीन तनाव में कमी और भारत में खत्म हो चुके त्योहारों के सीजन कमी ला सकते हैं। इस गिरावट को और गहरा दिया गया है। सवाल उठता है कि सोने के दाम आगे कितने रहेंगे। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स


सोने के दामों (Gold Rates) को लेकर तकनीकी इंडिकेटर्स का मानना है कि सोने की कीमत ओवरबॉट (अत्यधिक खरीदी) जोन में पहुंच गई थी। इस कारण मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी डॉलर की मजबूत के चलते सोने और चांदी (Gold Silver Rates) की कीमतों पर दबाव आया है।

डॉलर (Doller Rates) महंगा होता है तो अन्य देशों के निवेशकों के लिए कीमती धातुएं महंगी पड़ने लगती है। इसके साथ ही अमेरिका और चीन के बीच का तनाव कम होने और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की आगामी मुलाकात की खबरें निवेशकों का रुख सोने से दूर कर रहे हैं। क्योंकि बाजारों के स्थिर होने की उम्मीद जगी है। 

आगे भी रहेगी उत्तार चढ़ाव की स्थिति


सोने के दाम एक दम से गिरे हैं, क्योंकि त्योहारी सीजन बीत गया है। परंतु, वैश्विक स्तर पर खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। यह कभी भी तेज हो सकती है। दूसरी ओर शादियों का सीजन भी आ रहा है, जिससे सोने और चांदी (Gold And Silver Price) की कीमतों में बदलाव जारी रह सकता है।

ब्लूमबर्ग के चार्ट के अनुसार सोना 4,350 डॉलर से गिरकर 4,250 डॉलर के आसपास पहुंच सकता है। वहीं, चांदी में भी गिरावट आकर यह 54 डॉलर से लुढ़ककर 50 डॉलर प्रति औंस तक आ सकती है। सोने और चांदी (Silver Rate) के दामों में आने वाले दिनों में भी उतार चढ़ाव दिख सकता है। 

क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के दाम


देश में सोने और चांदी के दाम गिर गए हैं। एमसीएक्स पर मंगलवार को 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने (Sone k daam) में कल के मुकाबले  1371 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 1,48,508 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Rate Today) पहुंच गई है। चांदी में भी 1819 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरावट जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।