Gold Rate : सातवें आसमान पर सोने के दाम, सितंबर तक कहां पहुंच जाएंगे दाम, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Rate Hike : सोने के दामों में इस साल निरंतर बढ़ौतरी होती जा रही है। बढ़ते दामों के बीच सोने के भावों को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आने वाले दिनों किस स्तर पर पहुंच जाएंगे। सितंबर तक सोने के दामों में कितनी वृद्धि या स्थितरता संभव है, इसको लेकर एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। आइए जानते हैं सोने के दोमों के बारे में।  

 

HR Breaking News (Gold Rate Hike) : सोने के भाव में उतार चढ़ाव लगा ही रहता है। इस साल सोने ने ऐसी उछाल लगाई है कि दाम ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड कई बार ब्रेक कर चुके हैं। सोने का लगातार बढ़ता भाव इसे आम आदमी की पहुंच से (Gold Rate Update)बाहर लेकर जा रहा है।

 

सोने दाम बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। शादी विवाह में सोना खरीदने वालों के साथ अब निवेशकों के लिए सोना (Gold Rate Prediction) एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम कितने हो जाएंगे।  

 

सोने के भावों के बारे में जानकारी की इच्छा

सोने के दामों में उतार चढ़ाव आम बात है, लेकिन जिस तेजी से सोना इस साल बढ़ा है, इसने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सोने के भावों में गिरावट बहुत कम और बढ़ोतरी बहुत ज्यादा हुई है। सोने (Gold Rate) के दाम घटने बढ़ने पर कई कारक निर्भर करते हैं। सोने में निवेशकों की रूचि बढ़ी है। इसलिए सोने के दामों को लेकर भविष्य के रेट भी निवेशक जानना चाहते हैं। 

इन वजहों से बढ़ रहा सोना
 

सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। पहला कारण तो यही है कि जब से अमेरिका में सरकार बदली है और ट्रंप का शासन आया है तब से टैरिफ वॉर के साथ साथ ग्लोबल पॉलिटिक्स में अनिश्चितता आई है। इस वजह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold Rate Prediction) के दाम लगातार बढ़े हैं। निवेशकों ने सोने में पैसा इन्वेस्ट किया है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में शादियों का सीजन भी दाम बढ़ने का विशेष कारण रहा है।  

कीमतें बढ़ने का दूसरा कारण यह भी
 

देश में एक तरफ शेयर बाजार में निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं तो दूसरी ओर सोना (Gold Rate Hike) निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है। निवेशकों ने सोने को एक अच्छे विकल्प माना है। भारतीय बाजार में निवेशकों का लाखों करोड़ रुपया डूब गया है। दूसरी तरफ शेयर मार्केट अब भी अनिश्चिता के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच सोने (Gold Rate Hike) की कीमतों में बढ़ौतरी जारी है।  

फिलहाल यह चल रहे हैं सोने के भाव
 

होली आने वाली है और आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय है। ऐसे में होली आने से पहले सोने के दाम (Gold Rate Prediction) गिर गए हैं। होली से पहले सोने के भाव 10 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास है। 22 कैरेट गोल्ड 80,300 रुपये के ऊपर चल रहा है।  इस साल अब तक सोने के दाम 13 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में सोना 80 हजार से कम था, जोकि अब 90 हजार के करीब जा चुका है।

आने वाले समय में आएगी और तेजी
 

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसका सोने के बाजार पर तेजी से असर पड़ रहा है। सोने के रेट (Gold Rate Hike) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक दिन दाम घटते हैं तो दो दिन बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जीगजैग वे में सोने का ग्राफ चल रहा है और उठता ही चला जा रहा है। सोने में कभी भी बड़ी गिरावट नहीं होती है, इसलिए निवेशकों के लिए सोना एक अच्छा ऑपश्न बन रहा है।  


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
 

इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल (Gold Rate Prediction) के अंत तक सोने के भाव 3200 डॉलर प्रति औंस जाने का अनुमान है। पहले यह अनुमान 3000 डॉलर प्रति औंस था जो अब बढ़ा दिया गया है। यह सब अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिक्स के कारण भी है। 


देश में सोने के भावों का अनुमान
 

सोना (Gold Rate Hike) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो निवेश का अच्छा मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और भी रिकॉर्ड तोड़ेग और महंगा होता जाएगा। सर्राफा कारोबारी रोहित बक्सी ने बताया कि सोने की कीमतों का ट्रेंड दिखा रहा है कि यह सितंबर तक तक सोना (Gold Rate prediction) 93 से 94 हजार रुपये प्रति तोला पहुंच सकता है। इस साल के आखिर तक सोने के भाव 95 हजार रुपये प्रति तोला को पार करने की उम्मीद है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान तो यह है कि सोने के भाव एक लाख को भी क्रॉस कर जाएंगे।