Gold Rate : गिरने के बाद फिर बढ़ा सोना, अब ये हो गया 22, 24 कैरेट सोने का दाम
Gold Rate : अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी थोड़ा ठहरिये, सोने के दाम अचानक से बढ़ गए हैं। अब इसके दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोगों को एक तोला सोना खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है। हालांकि चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए 10 ग्राम सोने का ताजा रेट क्या चल रहे है।
HR Breaking News (Gold Rate) देशभर में सोना खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। आज फिर सोने के भाव में तगड़ी तेजी आई है। बेशक चांदी का भाव उतना ही है लेकिन सोने के दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
अब सोना खरीदना लोगों के लिए मुश्किल से मुश्किल चुनौती बन गया है। सोने की बढ़ौतरी से सर्राफा बाजार का रूख भी काफी बदल गया है। सर्राफा बाजार में आभूषण खरीदारों का आंकड़ा गिर गया है। सर्राफा बाजार में आभूषण बिक्री इस साल की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुई है।
सोने के दाम बढ़ने का कारण
सोने के दामों में पिछले कुछ समय से स्थिरता जैसा माहौल बना हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate) एक सीमित आंकड़े के आसपास कारोबार कर रहे थे। इसका कारण ट्रेड वॉर में नरमी था। परंतु, यूएएस के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप का स्टील को लेकर टैरिफ पर ऐसा बयान आया है जिसने फिर से मार्केट में हलचल पैदा कर दी है।
इसी कारण बाजार के निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रुख किया है। साथ ही रूस और यूक्रेन का यूद्ध भी आगे बढ़ रहा है, जिससे भी बाजार में अस्थिरता आ रही है और सोने की मांग बढ़ने से सोना बढ़ रहा है।
आज का सोने का भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 820 रुपये बढ़कर 98550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 750 रुपये बढ़कर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है जोकि पहले सोने का भाव 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सोने के दामों में 620 रुपये का आया उछाल
18 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) बाजार में 620 रुपये उछलकर 73,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई लेकिन सोने को खरीदने से पहले उसकी शुद्धता और होलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 24 कैरेट का सोना बिल्कुल शुद्ध माना जाता है। जबकि इससे ज्वेलरी नहीं बन सकती, ज्वेलरी बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना चाहिए होता है।
जानिए चांदी का ताजा रेट
सोने के बाद चांदी के दामों (Silver Rate) में कोई बदलाव देखने का नहीं मिला है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज चांदी का रेट 1,09,000 रुपये प्रति किलो है, कुछ समय पहले भी चांदी का भाव यहीं था। वहीं 10 जून को चांदी का रेट 1,08,000 रुपये प्रति किलो था। अभी भी चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
विशेषज्ञों के अनुसार सोने के दाम (Gold Rate)और बढ़ेगें। अब सोने के रेट हर किसी को चौंका रहे हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के रेट लगातार गिरने के बाद अचानक से महंगे हो गए हैं और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का यह दौर जारी रहेगा। विशेषज्ञों के हवाले से रिपोर्ट आई है कि इस साल के अंत तक सोना 1 लाख को क्रॉस कर लेगा, जबकि दो महीने में सोने के दाम 12 से 15 प्रतिशत गिर सकते हैं।