Gold Rate : सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी, 11 फीसदी बढ़े दाम, चांदी भी 4 लाख के पार 

Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी का दौर बना हुआ है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी लोटी है। इसके साथ ही में चांदी की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

 

HR Breaking News-(Gold Price) सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी का दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाला है। दोनों कीमती धातुओं की कीमत (Sone ka rate) में न रूकने वाली तेजी दर्ज की जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी 

सोने की कीमत में आज सुबह से ही तेजी (Gold Price) दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 167240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इसके साथ ही में मुंबई में इसकी कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (Gold Price in Dollar) 5256.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख ने कीमतों में तेजी का दौर और भी तेज कर दिया है। अमेरिकी डॉलर (Gold Price) पिछले 4 साल के सबसे निचले स्तर पर आ पहुंचा है।

दिल्ली में सोने की कीमत-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 167240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (10 gram Gold Price) करती नजर आ रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 153310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के दाम-

फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।


पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत-

पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम (24K Gold Price) पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


जानिये आपके शहर में सोने के दाम-

दिल्ली
22 कैरेट सोना-153310 रुपये
24 कैरेट सोना-167240 रुपये

मुंबई
22 कैरेट सोना-153160 रुपये
24 कैरेट सोना-167090 रुपये

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना-153210 रुपये
24 कैरेट सोना-167140 रुपये

चेन्नई
22 कैरेट सोना-153160 रुपये
24 कैरेट सोना-167090 रुपये

कोलकाता
22 कैरेट सोना-153160 रुपये
24 कैरेट सोना-167090 रुपये

हैदराबाद
22 कैरेट सोना-153160 रुपये
24 कैरेट सोना-167090 रुपये

जयपुर
22 कैरेट सोना-153310 रुपये
24 कैरेट सोना-167240 रुपये

भोपाल
22 कैरेट सोना-153210 रुपये
24 कैरेट सोना-167140 रुपये

लखनऊ
22 कैरेट सोना-153310 रुपये
24 कैरेट सोना-167240 रुपये

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना-153310 रुपये
24 कैरेट सोना-167240 रुपये


सोने चांदी की कीमतों में तेजी आने के कारण 

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की मीटिंग (Gold Price Hike) में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए इन्हें स्थिर रखने को कहा है। फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती दर्ज की जाए। महंगाई और रोजगार दोनों के लिए ये एक जोखिम कम (Gold Price Hike Reason) करने वाला विकल्प बनकर सामने आ रहा है। इस आउटलुक से संकेत मिल रहे हैं कि उधार लेने की लागत में किसी भी और कटौती से पहले लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 


आने वाले दिनों में सोने का रेट 

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिन की बैठक के बाद पॉलिसीमेकर्स ने 10-2 से वोट करके बेंचमार्क ब्याज दर (Gold Price) को 3.50 प्रतिशत-3.75 प्रतिशत की रेंज में रखने का निर्णय किया गया है। एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश देखी जा रही है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Ounce) तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।


चांदी की ये है कीमत 

सोने के अलावा अगर चांदी की कीमतों (Silver Price Today) के बारे में बात करें तो इसमें भी तेजी दर्ज की जा रही है। आज 29 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 408000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी की हाजिर कीमत 112.22 डॉलर प्रति औंस (Silver Price in Ounce) पर कारोबार कर रहा है। चांदी को निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है।