Gold Rate : सोने में तगड़ी तेजी, अचानक बढ़े दाम, 1.78% महंगा हुआ 10 ग्राम सोना

Gold Rate : लगातार गिर रहा सोना एकदम से बढ़ गया है। सोने के दामों में सोमवार को तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। दाम बढ़ने से लोग चौक गए हैं। निवेशक सोने के दाम बढ़ने से खुश हैं तो आम उपभोक्ता दाम बढ़ने से परेशान नजर आ रहे हैं। सोने के दामों में अचानक तेजी का कारण भी सामने आया है। 

 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में अचानक तेजी देखी गई है। सोना इस साल काफी तेजी से बढ़ा है। परंतु, पिछले कुछ दिन से सोने का नरम रुख देखा जा रहा था। अब सोने की नरमी पर लगाम लग गई है। सोने के दाम रॉकेट की स्पीड से दौड़ लिए हैं और 1.78 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 


लास्ट वीक सोने के दाम
 

सोना लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले सप्ताह सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखी गई थी।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 600 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुई थी। एमसीएक्स पर सोना 614 रुपए गिरकर 94,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया था।  

इंटरनेशनल बाजार में सोने के दाम
 

बाजार में फिर से अस्थिरता आई है। इस वजह से  सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 0.8% बढ़कर प्रति औंस 3,315.73 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, अमेरिकी सोना (Gold Rate) वायदा 0.6% की बढ़त के साथ 3,343.90 डॉलर पर बंद हुआ है। 

सोने के दाम बढ़ने का क्या है कारण
 

सोने के दाम बढ़ने का कारण यूक्रेन में रूसी युद्ध के बढ़ने को माना जा रहा है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ डबल करने की बात कही गई है। इसी कारण सोमवार को सोने की कीमत (Gold Rate) में तेजी आई है। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख किया है। 

सोना दे रहा पॉजिटिव रिटर्न 
 

सोने की ओर निवेशकों का आने का भी कारण रहा है। सोने ने (MCX Gold Rate) पिछले 11 साल में से 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों को मुनाफा दिया है।

वहीं सोने में कभी इतनी बड़ी गिरावट भी नहीं आई है कि निवेशक उसे झेल ही न पाए। इसलिए लोग सोने की ओर आए। पिछले चार साल से तो सोना लगातार पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है। 


बढ़ गया सोना खरीद में निवेशकों का आंकड़ा
 

सोने की खरीद में इस साल निवेशकों का आंकड़ा बढ़ गया है। भारत में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोना खरीद में निवेशक 7 प्रतिशत बढ़ गए हैं। वहीं, सोने के दाम बढ़ने (MCX Gold Rate) से आम ग्राहक लगातार सोने से दूर हुए हैं और 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि 25 प्रतिशत सोने में आभूषण खरीदार कम हुए हैं। 


 

22 अप्रैल सोने के लिए रही ऐतिहासिक तारीख
 

सोने के दामों (MCX Gold Rate) के लिहाज से 22 अप्रैल ऐतिहासिक तारीख रही है। इस साल की शुरुआत से 76 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास से शुरू हुआ सोना इस दिन एक लाख को पार कर गया था। यह कीमत सर्राफा बाजार में थी। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के ग्राफ पर था। 

क्या चल रहा है सोने का दाम
 

सोने के दामों में सोमवार को तेजी देखी गई है। सोना 95200 के अपने लो से 96328 के हाई पर रहा है। सोना दो जून को 96,328 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोना 1,684 रुपये बढ़कर 1.78% ज्यादा दर्ज किया गया है। यह सोने की कीमत  12:38 बजे दर्ज की गई है। सोना 95,227 रुपये पर खुला था। वहीं, शुक्रवार को सोना 94,644 पर  बंद हुआ था।