Gold Rate : सोने में आया भारी उछाल, चांदी हुई फिसड्डी, यह है आज का 10 ग्राम सोने का भाव
HR Breaking News (Gold Price Update) दिवाली पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी की कीमतों ने उल्टा रूख किया है। ऐसे में जो लोग सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) करने की तैयारी कर रहे हैं उनको परेशानी बढ़ सकती है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट आने की वजह से चांदी की खरीदी करने का सही मौका हो सकता है। खबर में जानिये 10 ग्राम सोने की कीमत।
22 अक्टूबर को इस रेट मिल रहा है सोना
सोने की कीमतों में एक बार फिर से उछाल दर्ज किया जा रहा है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम (22K Gold Price) की कीमत सराफा बाजारों में 1,22,250 रुपए है, हालांकि कल यह कीमत 1,20,350 रुपए थी, यानि कीमतों में 190 रुपए का बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।
22 कैरेट के सोने की कीमत
22 कैरेट सोने की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया जा रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत आज 122250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि कल यह कीमत (10 gram gold rate) 120350 रुपए पर चल रही थी। इसकी कीमतों में 1900 रुपए का इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
24 कैरेट सोने की कीमतों
24 कैरेट सोने की कीमत में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। आज 24 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 12,836 रुपए है, कल यह कीमत 12,637 रुपए पर चल रही है। इसकी कीमतों (24K Gold Price) में 199 रुपए तक का उछाल आया है। इसी तरह 24 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,28,360 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 1,26,370 रुपए थी, यानि दामों में 1,990 का इजाफा हुआ है।
चांदी का ये है रेट
चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिन की स्थिरता के बाद चांदी की कीमत आज कम हो गई है। 1 ग्राम चांदी की कीमत आज सराफा बाजार (Gold Price in Bullion Market) में 188 रुपए पर चल रही है। हालांकि कल यह कीमत 190 रुपए प्रति ग्राम थी, यानि दामों में 2 रुपए की कमी दर्ज की जा रही है।
सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
एक्सपर्ट के अनुसार सोने-चांदी कीमतों में फिलहाल उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। क्योंकि फिलहाल त्योहारी सीजन के कारण (Sone Ki Kemat) भी ये बदलाव दर्ज किया जा रहा है। हालांकि आने वाले समय में भी सोने-चांदी के दाम बढ़ और घट सकते हैं।