Gold Rate : सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी, जानिये 22 और 24 कैरेट का रेट 

Sone Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन आज अचानक सोने में तेजी आई है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सोने की डिमांड बढ़ने से इसके रेट सातवें आसमान पर जा सकते हैं। अगर सोने के आभूषण (gold jewelery) खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने और चांदी की कीमतों में आ रही तगड़ी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। एक बार फिर से सोने व चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है। आज यानी 6 नवंबर 2025 को फिर सोना (Gold Rate Hike) महंगा हो गया है। आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों पॉजिटिव ट्रेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ‌शादियों का सीजन शुरू हो गया और ऐसे में अगर आप सोने व चांदी (Gold Silver Rate Today) की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 


आज सोने का ताजा भाव - 


आज 6 नवंबर 2025 को सोना 106 रुपए महंगा (Gold Rate Hike) होकर 1,20,628 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने ने अब तक 1,20,500 प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड बनाया है और 1,20,714 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले सोने का भाव (Sone K Bhav) 1,20,522 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमक्स में भी सोने की कीमतों (Gold Price) में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। कॉमक्स पर आज सुबह सोने की कीमत 3992.10 प्रति औंस चल रही है। भारतीय रुपए में अगर सोने की कीमतों की बात करें तो यह 1,24,817.3 प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का रेट - 

 
शहर               सोना भाव        चांदी रेट
पटना               120,700    147,540
जयपुर    120,750    147,600
कानपुर    120,790    147,660
लखनऊ    120,760    147,720
भोपाल    120,850    147,830
इंदौर               120,850    147,830
चंडीगढ़    120,730    147,080
रायपुर    120,800    147,680


इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के अनुसार 4 नवंबर की शाम 24 कैरेट सोने का भाव 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम था।


चांदी का ताजा रेट - 


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver rate Today) में भी तगड़ा उछाल देखने को मिला है। आज सुबह चांदी की कीमत 1,47,445 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। फिलहाल चांदी की कीमतों में 144 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 1,46,658 रुपए प्रति किलोग्राम का लो रिकॉर्ड बनाया है, जबकि 1,47,640 रुपए प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले चांदी की कीमत (chandi Ka Bhav) 1,47,321 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह चांदी का भाव (Silver Price) 47.785 प्रति औंस रहा है। ‌भारतीय रुपए में इसकी कीमतों की बात करें तो चांदी का भाव आज 1,49,558 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है।