Gold Rate : गिरावट के बाद चमका सोने का रेट, जानें क्या है ताजा रेट

Gold Silver Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। तेजी आने की वजह से निवेशकों के चहरे एक बार फिर से रोनक लौटी है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमत की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते है इस बारे में।

 

HR Breaking News (Gold Silver Latest rate)। लगातार गिर रही सोने और चांदी की कीमतों में अब तेजी दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी आई है। कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है तो वहीं इसकी वजह से निवेशकों को लाभ हो रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने का ताजा रेट क्या चल रहा है।


डॉलर की मजबूती और ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली की वजह से सोने और चांदी की चमक आज फीकी पड़ गई है। आज लगातार दूसरे दिन इनकी कीमतों में गिरावट आई है। सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन कम हुए है।


दिल्ली समेत बाकी शहरों में सोने के दाम-

आज दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम 10 और 22 कैरट गोल्ड भी 10 तक बढ़ा है। हालांकि दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम 7420 और 22 कैरट गोल्ड के भाव 6810 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी की कीमत 50,100 रुपये सस्ती हो गई है।


शहरों के हिसाब से जानिये सोने की कीमत-

दिल्ली
24 कैरेट सोना - 1,53,310
22 कैरेट सोना - 1,40,540
18 कैरेट सोना - 1,15,020

मुंबई
24 कैरेट सोना - 1,53,160
22 कैरेट सोना - 1,40,390
18 कैरेट सोना - 1,14,870

कोलकाता
24 कैरेट सोना - 1,53,160
22 कैरेट सोना - 1,40,390
18 कैरेट सोना - 1,14,870

चेन्नई
24 कैरेट सोना - 1,52,170
22 कैरेट सोना - 1,39,490
18 कैरेट सोना - 1,19,990

बेंगलुरु
24 कैरेट सोना - 1,53,160
22 कैरेट सोना - 1,40,390
18 कैरेट सोना - 1,14,870

हैदराबाद
24 कैरेट सोना - 1,53,160
22 कैरेट सोना - 1,40,390
18 कैरेट सोना - 1,14,870

लखनऊ
24 कैरेट सोना - 1,53,310
22 कैरेट सोना - 1,40,540
18 कैरेट सोना - 1,15,020

पटना    
24 कैरेट सोना - 1,53,210
22 कैरेट सोना - 1,40,440
18 कैरेट सोना - 1,14,920

जयपुर
24 कैरेट सोना - 1,53,310
22 कैरेट सोना - 1,40,540
18 कैरेट सोना - 1,15,020

अहमदाबाद
24 कैरेट सोना - 1,53,210
22 कैरेट सोना - 1,40,440
18 कैरेट सोना - 1,14,920

चांदी का ये है रेट-

चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किलोग्राम 50,100 रुपये कम हुए हैं। इससे पहले एक दिन इसकी कीमत स्थिर रहे थे। उससे पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी 60,000 रुपये सस्ती हो गई थी। आज की कीमतों के बारे में बात करें दिल्ली में इसके भाव प्रति किलोग्राम 100 रुपये कम हुए हैं और 2,99,900 रुपये के भाव में बिक रही है। इसके साथ ही में अहम महानगरों के बारे में बात करें चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।