Gold Rate : ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, जानिये 10 ग्राम का ताजा रेट 

Gold rate today : सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल रह है। आए दिन सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने के भाव में लगातार हो रही रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद अब  यह ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर जा पहुचा है। त्योहारी सीजन के चलते सोने की मांग तेजी से बढ़ी है और इसके रेट बढ़ रहे हैं। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News - (gold rate today)। सोने और चांदी की कीमतों में इस साल की शुरूआत से ही तेजी देखने को मिल रही है। सोना चांदी के भाव आज फिर अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच चुके हैं। आज सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में तगड़ी तेजी आई है। आज सोना 2000 से भी ज्यादा महंगा हो गया है। सोना खरीदारों के लिए यह खबर बड़े झटके से कम नहीं है। गोल्ड और सिल्वर रेट एमसीएक्स (MCX Gold Silver Rate) के साथ ही आईबीजेऐ पर नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। 


सोने चांदी का ताजा भाव - 

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतें (24 carat gold prices) 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है जो कल 1,25,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर करोबार कर रही थी। ऐसे ही 22 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,17,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो यह 96,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सके अलावा चांदी के दाम (Silver Rate) भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज चांदी 1,89,100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। 

हाई लेवल पर पहुंचा सोना चांदी - 


सोना चांदी दोनों के दाम (Gold rate Hike) हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। पहले रक्षाबंधन और ओणम के दौरान सोने चांदी के खरीदारी में कमी आ चुकी है और अब दिवाली धनतेरस की खरीदारी के दौरान बढ़ते सोने के दाम खरीदारी में और कमी ला सकते हैं। नवरात्रि, दिवाली (Diwali 2025) जैसे त्योहारों पर भारतीय जमकर सोना खरीदते हैं, लेकिन कीमत लगातार हाई रिकॉर्ड बनते जा रही है जिससे कई ग्राहक के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में ग्राहक सोना खरीदने के प्लान को कैंसिल कर रहे हैं या कम कैरेट वाला सोना खरीद रहे हैं।

क्या 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती है चांदी - 

चांदी की कीमतों (Silver Rate) में काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। साल के हर महीने चांदी के रेट (Silver Rate) बढ़ते ही जा रहे हैं। चांदी की कीमतें 1,89, 000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में यह तेजी ऐसे ही बरकरार रहती है तो कुछ ही समय में यह 200000 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई स्तर को टच कर सकती है। अनुमान है कि त्यौहारी सीजन में सिल्वर की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को  पार जा सकती है।

इस वजह से महंगा हो रहा सोना चांदी - 

आज सोने चांदी (Gold Silver rate) में आए इस जबरदस्त उछाल के पीछे रुपए की कमजोरी को बताया जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 12 पैसे की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशक सोना और चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। जिसके कारण मेटल की डिमांड में वृद्धि हो रही है, डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का रेट - 


सोने चांदी की कीमतें (Gold Rate Hike) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाई रिकॉर्ड बनते जा रही है। सोना 4,179 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका था वहीं चांदी भी 53.54 डॉलर के रिकॉर्ड हाई रिकॉर्ड तक पहुंचे गई थी। हालांकि बाद में दाम में मामूली गिरावट दर्ज हुई। लेकिन अब फिर सोने और चांदी में तेजी का दौर जारी है।