Gold Rate : एक  ही दिन में इतना चढ़ा सोना, जानिए आपके शहर में क्या चल रहे रेट

Gold Rate :बीते कुछ  समय में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अब तेजी लौटती दिख रही है। आज 17 मार्च को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने चांदी के भाव (Gold Rate) में उछाल आया है। अगर आप भी सोना या चांदी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के लेटेस्ट रेट क्या चल रहे हैं।
 

HR Breaking News (Gold Price) शादी ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोने की कीमतों (Gold Silver Price Today) में इस तेजी के चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 

 

कितने बढ़े सोने-चांदी के दाम
 

आज 17 मार्च 2026 को एमसीएक्स (Gold Silver Rate hike March 17) पर एक बार फिर तेजी लौटती हुई दिख रही है। MCX पर मार्केट ओपन होते ही सोने के भाव में 808 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है और चांदी की कीमत में 2603 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स (Comex Gold Price) पर भी सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट 
 

MCX पर मार्केट ओपन होते ही सोने के भाव (Sone Ke Rate) 1,56,698 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं और चांदी की कीमत 2,59,029 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। बीते दिनों सोने की कीमत 1,55,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी और चांदी की कीमत 2,56,426 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।


इन महानगरों में सोने-चांदी के भाव
 

दिल्ली  (Delhi Gold Price)
 

24 कैरेट सोने का भाव 1,58,770 रुपये 
22 कैरेट सोने का भाव 1,45,550 रुपये 
प्रति किलो चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये 

मुंबई (Mumbai Gold Price)
 

24 कैरेट सोने का भाव 1,58,620 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,45,400 रुपये 
प्रति किलो चांदी का भाव 2,75,000 रुपये 

चेन्नई (Chennai Gold Price)
 

24 कैरेट सोने का भाव 1,59,820 रुपये 
22 कैरेट सोने का भाव 1,46,500 रुपये 
प्रति किलो चांदी का भाव 2,80,000 रुपये 

कोलकाता (Kolkata Gold Price) 
 

24 कैरेट सोने का भाव 1,58,620 रुपये 
22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,400 रुपये 
प्रति किलो चांदी का भाव 2,75,000 रुपये