Gold Rate : इस दिन तक सोना पहुंचेगा 2 लाख पार, एक्सपर्ट ने बताए कारण
Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में एक साल से भी ज्यादा से खलबली मची हुई है। सोना कभी आसमान में उड़ने लगता है तो कभी जमीन मे आ गिरता है। सोने और चांदी की कीमतों में फिलहाल भी बढ़ौतरी का ही दौर चल रहा है। वहीं, सोने को लेकर एक्सपर्ट्स की ओर से समय समय पर बड़ी भविष्यवाणी की जाती रहती है।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने और चांदी की कीमतों में अब ठहराव दिख रहा है, परंतु, यह ठहराव कब तक रहेगा, ये नहीं बताया जा सकता है। सोने और चांदी की कीमतों में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। वहीं, एक्सपर्ट ने इस बात की भी जानकारी दी है कि सोना कब तक 2 लाख के पार चला जाएाग। चलिए जानते हैं-
2 लाख तक पहुंचेंगे दाम
सोने के दाम में जिस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही (Gold Rate) सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। देश के घरेलू बाजार में वर्तमान में सोने-चांदी की अलग-अलग कीमतें देखने को मिल रही है।
कितना चल रहा है सोने का भाव
वर्तमान में दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 159097 रुपये है। एक ओर जहां कुछ एक्यपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें (Gold Rate) जल्द ही 2 लाख हो सकती हैं वहीं, दूसरी ओर कुछ जानकारों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सोने के भाव में गिरावट आ सकती है।
रिकॉर्ड पर पहुंची थी सोने की कीमत
मौजूदा समय में घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। अगर हम दिल्ली के सराफा बाजार की बात करें तो सोने के रेट में प्रति 10 ग्राम पर तगड़ी बढ़त हुई थी। इस उछाल के बाद सोने (Gold Rate) की कीमतें 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इससे पहले सोना 1 लाख 80 हजार तक भी गया है और नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
कितनी बढ़ जाएगी सोने की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार व घरेलू बाजार की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सोने की कीमतों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। वर्तमान में ज्यादातर विशेषज्ञों का यही मानना है कि सोने की कीमतों में अभी ओर अधिक तेजी देखने को मिलेगी। ऐसे में यह समय सोने में निवेश के लिए बेहतरीन है। जो भी निवेशक सोने (Gold Rate) में निवेश करना चाहते हैं उन्होंने वर्तमान में निवेश करने पर काफी लाभ मिल सकता है। एक्सपर्टस निवेशक रवींद्र सैनी का मानना है कि साल के अंत तक सोना 2 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। यह कीमतें प्रति 10 ग्राम के हिसाब से होंगी।
सोने के दाम बढ़ने की वजह
अगर हम सोने की बढ़ती कीमतों की बात करें तो यह साल 2024 के अंत से ही बढ़ने लगी थी। वहीं, साल 2025 से 2026 के अब तक के दिनों में सोना (Gold Rate) कई बार अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे काफी कारण देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका और चीन के मध्य जो ट्रेड वॉर चल रहा है वह भी बढ़ती कीमतों का एक कारण है। इस सब के बीच वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं और जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उनका असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है।
इसके अतिरिक्त जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता, अमेरिकी-चीन टैरिफ, केंद्रीय बैंकों की ओर से की जा रही खरीदारी व ब्याज दर में होने वाली कटौती की संभावना की वजह से सोने (Gold Rate) की कीमतों में ओर तेजी आ सकती है।