Gold Rate Hike : गिरावट के बाद फिर चमकी सोने की कीमत, जान लें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने की क्या कीमत चल रही है। 

 

HR Breaking News - (Gold Silver Price) लगातर गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गए है। बता दें कि अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों के चहरे पर एक बार फिर से उदासी छा गई है। लेकिन निवेशकों के चहरे पर रोनक देखी जा रही है। खबर में जानिये सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) के बारे में पूरी जानकारी। 


गुरु नानक जयंती के बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Update) में तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से गिर रही सोने की कीमतों में अब तेजी दर्ज की जा रही है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर हुई बातचीत और फेड रिजर्व बैंक के द्वारा दिसंबर महीने में ब्याज दरों में कटौती नहीं करने की उम्मीद के बाद सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) पर असर देखने को मिल रहा था। सोना चांदी में निवेशक आमतौर पर अनिश्चितताओं की स्थिति में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद डॉलर इंडेक्स में तेजी से भी कीमतें प्रभावित हो गई है।

 

 

 


आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,750 रुपये प्रति ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 91,430 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंची है। आम जनता सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का इंतजार करती दिख रही है। त्यौहारी सीजन में सोने चांदी की कीमत (Gold Rate Today) में अपने रिकार्ड स्तर पर जा पहुंची थी। इसके पीछे की वजह दुनिया में बनी अनिश्चितताओ की स्थिति, अमेरिकी सरकार के द्वारा लगाए गए टैरिफ को बताया जा रहा है। 

हालांकि स्थिति सामान्य रहती है तो सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अब शादियों का सीजन चल रहा है। इसमें बेहतर खरीदारी के लिए आम जनता बड़ी गिरावट का इंतजार कर रही है। 

 


आज का चांदी का भाव-

सोने की तरह चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में भी तेजी दर्ज की जा रही है। त्यौहारी सीजन में चांदी की कीमतों में भी नए रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं। आज का चांदी का भाव 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा है। चेन्नई में चांदी की कीमत 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।

आज का सोने चांदी का भाव-

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,22,060 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (gold rate) के बारे में बात करें तो अब सोने की कीमत 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 22K सोना का रेट 1,11,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K का रेट 91,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।

भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची गई है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।