Gold Rate Hike : कुछ ही घंटों में 2 हजार से भी ज्यादा बढ़े सोने के दाम, एक ही दिन में दूसरी बार तोड़ा रिकॉर्ड
Gold Rate Hike : सोने के दामों में तेजी का सिलसिला जारी है। सोन ने कुछ ही घंटों में दूसरा बढ़ा रिकॉर्ड बना दिया है। सोने के पैर अब भी एक्सीलेटर पर ही हैं। उनके डांस का क्रेज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोने के दामों में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है।
HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के लिए 13 जून का दिन ऐतिहासिक बन गया है। सोने ने एक ही दिन में दूसरी बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोने का रेट दिन में कुछ और था और रात को अब कुछ और हो चुका है। सोने के दामों में कुछ ही घंटों में 2000 से भी ज्यादा की बढ़ौतरी हुई है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रय स्तर पर हुई हलचल है। इजराइल की ओर से ईरान पर हमला किया गया है, इससे मीडिल इस्ट में तनाव बढ़ गया है। वहीं, अमेरिका की ओर से तो टैरिफ वॉर जारी ही है। तीसरा कारण चीन और यूएसए के बीच की खींचतान भी है।
इससे बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल है और निवेशक सोने का रूख कर रहे हैं। इससे सोने की मांग बढ़ रही है और सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ते जा रहे हैं।
ऐसे तय होते हैं सोने के दाम
देशभर में सोने की कीमतें (Sone ki Kimatein)कई चीजों को देखकर तय की जाती हैं। जैसे कि दुनिया भर में सोने के रेट (Gold Rate Hike) क्या चल रहे हैं, डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू क्या है और सरकार ने उस पर कितना टैक्स लगाया है।
इन सब चीजों पर गौर करके ही सोने की कीमतों को तय किया जाता है। लेकिन भारत में सोना सिर्फ इन्वेस्टमेंट का ही नहीं बल्कि ये परंपराओं का प्रतीक है।
बुलियन मार्केट में गोल्ड के रेट
आंकड़ों के मुताबिक अब 24 कैरेट गोल्ड (Gold Price Updates) 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि बीते दिन 10 ग्राम गोल्ड का रेट 97164 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
यानी देखा जाए तो कल के मुकाबले आज गोल्ड की कीमतों में 2000 रुपये से अधिक की तेजी आई है। जबकि चांदी का भाव 1,06,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम
सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के दाम हाल रात 8 बजकर 10 मिनट पर 100450 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह कल के मुकाबले 2,058 रुपये यानी 2.09% प्रतिशत ज्यादा है। दिन में सोने के दाम 100403 के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बाद फिर से एक लाख से नीचे आ गए थे।
परंतु, रात को सोना 100681 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह कल बंद हुए सोने के दाम (Gold Rate Hike) से 2289 रुपये ज्यादा है। सोना सुबह 99,500 पर खुला था, जबकि कल सोना 98,392 पर बंद हुआ था। सोने ने एक ही दिन में अपना रिकॉर्ड तोड़ दूसरा रिकॉर्ड बना दिया है। यह दाम एमसीएक्स पर अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने के हैं।