Gold Rate Hike : सोने के दामों ने छूआ आसमान, दिसंबर तक इतना हो जाएगा गोल्ड रेट

Gold Rate Hike : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ते सोने के दाम रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। शनिवार को होली के बाद भी सोने (Gold Rate Hike)की रफ्तार नहीं कम नहीं हुई है। बढ़ते दामों के बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में सोने के दाम किस स्तर पर पहुंच जाएंगे। 

 

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी चल रही है। दाम बढ़ने के पीछे कईं कारण है। इसमें अलग-अलग कारक हैं, जो सोने के दामों को प्रभावित करते हैं। सोने के दामों को प्रभावित करने वाला पहला कारक तो अमेरिका की राजनीतिक उठा पटक को माना जा रहा है। वहां के राष्ट्रपि ट्रंप के टैरिफ वॉर ने दुनिया के बाजारों में एक चिंता पैदा कर दी है। जिससे निवेशक सोने में निवेश की ओर रूख कर रहे हैं। 

 

 

वर्तमान में क्या चल रहा है सोने का भाव


सोने के भाव में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। एक तौला सोना 1000 रुपये तक बढ़ा है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम 89,900 रुपये के आसपास बने हुए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर चल रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 10 ग्राम सोने का भाव जल्द ही 90 हजार रुपये को पार कर जाएगा।

 

 

कई कारक करते हैं सोने के भावों को प्रभावित


सोना देश की परंपराओं का गहना है। वहीं, शेयर बाजार में भी ऊथल पुथल चल रही है, ऐसे में सोना निवेशकों को मुनाफा दे रहा है। इस साल अब तक सोने (Gold Rate Hike) के दाम 11 से 13 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। 2024 के आखिर से सोने के दामों में तेजी चली आ रही है। सोने दामों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तगड़े उछाल के साथ रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के आखिरी तक दाम 3500 डॉलर प्रति औंस पहुंच जाएंगे। 

विशेषज्ञों ने लगाए अलग-अलग अनुमान


देश में सोने की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक ही दिन में सोने ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तगड़ी उछाल लगाई है कि विशेषज्ञों के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। सोने का भाव बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ रहे हैं, इसको लेकर कई कारण हैं। साल के अंत तक के दामों पर एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है। 

निवेशकों के मन में है चिंता


सोने की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं। निवेशकों के मन में फिर भी सोने के दामों को लेकर चिंता बनी हुई है। निवेशक सोने (Gold Rate Hike) में निवेश से पहले सोच रहे हैं कि कहीं हालात शेयर बाजार जैसे न हो जाएं। परंतु, आज तक सोने के दाम एक दम से इतने नहीं गिरे हैं।


क्यों बढ़ गया सोने में निवेश


अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ वॉर चल रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार को लेकर निवेशकों में चिंताओं का दौर जारी है। वहीं,  देश में शेयर बाजार भी लुढ़कता जा रहा है। इसके चलते सोने में निवेशकों की संख्या बढ़ौती जा रही है। रोजना सोने (Gold Rate prediction) के दाम नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।  

सोने में निवेश का यह है कारण


सोने में निवेश करने के पीछे कई कारण हैं। पहला तो सोने की कीमतें कभी भी एक साथ बहुत ज्यादा कम नहीं होती, ऐसे में निवेशकों को कम जोखिम रहता है। दूसरी ओर सोने (Gold Rate Hike) सोना खरीदने में अब न करें देरी, एक्सपर्ट ने बताया दिसंबर तक कहां पहुंच जाएंगे रेट की कीमतें बढ़ती ज्याजा हैं घटती कम हैं। इसी वजह से निवेशकों ने ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच सोने को एक सुरक्षित एसेट्स मानकर इसमें निवेश बढ़ाया है। 

इंटरनेशनल बाजार में सोना बना रहा नया रिकॉर्ड


सोने में बढ़ते निवेश ने सोने (Gold Rate prediction) की मांग को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कीमतें भी बढ़ी जा रही हैं। सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर 2,990.21 डॉलर प्रति औंस पहुंच चुकी है। पहली बार कीमत (Gold Rate Hike) इस हाई लेवल तक पहुंची है और एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 

 
इंटरनेशन मार्केट में सोने के दामों का अनुमान


विशेषज्ञ मैक्वेरी ने अनुमान लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल की अंतिम तिमाही में सोने की कीमत (Gold Rate prediction) 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी। बता दें कि पहले विशेषज्ञों का अनुमान था कि साल के अंत तक सोने के दाम 3000 डॉलर प्रति औंस पहुंच जाऐंगे। इसके बाद जब टैरिफ वॉर शुरू हुआ तो अनुमान लगाया जाने लगा कि 3200 डॉलर प्रति औंस तक इस साल के अंत में दाम होंगे। परंतु अब यह लिमिट भी क्रॉस हो चुकी है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है। 

 
साल के अंत तक देश में दाम


देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ शेयर मार्केट की चाल भी सोने (Gold Rate Hike) की मांग को कम ज्यादा करती है। वहीं, दूसरी ओर सोना त्योहारो और परंपराओं का भी प्रतिक है। लोग त्याहारों और विवाह शादियों में सोना खरीदते हैं तो मांग बढ़ती है और सोने के दाम बढ़ जाते हैं।

एक लाख पार होने का अनुमान


विशेषज्ञों का मानना है कि देश में सोने (Gold Rate prediction) की कीमतें 1 लाख को पार कर सकती हैं। सर्राफा कारोबारी राजेश वर्मा का अनुमान है कि इस साल के अंत तक कीमत 1 लाख  के आसपास रहेंगी। शायद यह 98 हजार रुपये के आसपास रहेंगी। वहीं, मई तक का अनुमान है कि24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति दस ग्राम 90 हजार को पार कर जाएगी। 

वहीं, अन्य कुछ विशेषज्ञों का अनुभव कह रहा है कि दिसंबर तक कीमत हर हाल में 1 लाख को पार कर देगी। कुल मिलाकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने में निवेश फायदा ही देगा और बाजार में गिरावटों के दौर में सोना खरीदने का सही समय है।