Gold Rate Hike : गोली की रफ्तार से बढ़ रहा सोना, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate Today : अब अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह शुरू होने वाला है, इससे ठीक पहले सोने के दामों ने गोली की रफ्तार पकड़ ली है। यह मई की  शुरुआत से नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना सकता है। लगातार तीसरे दिन सोने के दामों (Gold Rate Today 18 april) में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आइये जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड के ताजा रेट।

 

HR Breaking News - (gold price hike) कई दिनों से सोने के दामों ने लोगों को चौंकाया हुआ है। इसके रेट में हर दिन अब और तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत (gold price 18 april) में आए इस उछाल के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। आने वाले  समय में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

इस समय सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि ये आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुके हैं।  घरेलू सराफा बाजार में आज 18 अप्रैल को फिर से सोने के दाम (sone ka aaj ka bhav) गोली की रफ्तार से बढ़े हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत तक सोने के भाव और हाई होंगे।

22 कैरेट सोने का भाव- 


अमेरिकी-चीन के बीच चल रही ट्रेड टेंशन, गोल्ड ईटीएफ (gold ETF) इन्फ्लो में तेजी, कमजोर डॉलर और सेंट्रल बैंक के द्वारा गोल्ड की खरीदारी के कारण सोने के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। संभावना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में 2025 के अंत तक सोने की कीमत 3,700 डॉलर (gold rate update) प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

घरेलू सराफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 89,600 रुपये (22K Gold Rate Today) पहुंच गया है। कल 22 कैरेट सोने के दाम 1050 प्रति तोला के हिसाब से बढ़े थे।

24 कैरेट सोने के दाम-


24 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 200 रुपये बढ़ा है। अब यह 97,730 रुपये (24K Sone Ka Bhav) प्रति तोला पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 73,310 रुपये हो गया है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के गहने नहीं बनाए जा सकते।


चांदी का ताजा भाव - 


एक ओर जहां शुक्रवार को सोने के भाव (silver price today) में तेजी देखी गई है, वहीं चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। प्रति किलो चांदी के भाव 100 रुपये गिरकर 99,900 रुपये (sona chandi ka bhav) पर आ गए हैं। यह एक लाख के आंकड़े से 100 रुपये ही दूर है।