Gold Rate : 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम कब तक हो जाएगा सोना, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। लेकिन पिछले दो-चार दिन से लगातार गोल्ड के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सोना (Sone Ka Bhav) 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़ें पर जाएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि सोने का भाव कहां तक जाएगा।
HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today)। देशभर में सोने की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बना हुई है। आए दिन सोना नए रिकॉर्ड कायम करता जा रहा है। आज सोना इतना ज्यादा महंगा हो चुका है कि आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी काफी महंगा हो गया है। लेकिन दिवाली के बाद से सोने में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है। इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने की कीमतों (Bhopal Gold Rate) में तेजी देखने को मिली ह तो वहीं चांदी भी महंगी हुई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रविवार (Gold Rate 26 October) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के दाम 123,470 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं बीते दिन सोने का रेट 123,460 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) की बात करें तो आज इसका रेट 147,400 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकी बीते दिन चांदी का भाव 147,390 रुपए प्रति किलोग्राम था।
क्या फिर गिरेगा सोने का रेट -
देशभर में पिछले कुछ दिनों में दिवाली खत्म होते ही सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में तगड़ी गिराव आई है। इसी बीच एक्सपर्ट की माने तो सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच सकता है जिसके बाद सोना 80 रुपए गिरा है। वहीं चांदी में 100 रुपए की गिरावट आई है। इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है।
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज - 123,470 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन - 123,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज - 147,400 रुपए प्रति 1 किलोग्राम
बीते दिन -147,500 रुपए प्रति किलोग्राम
ऐसे करें असली और नकली सोने की पहचान -
आज सोने की कीमतें (Gold Price) सातवें आसमान पर जा पहुंची है। ऐसे में सोना खरीदते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। एक छोटी सी गलती की वजह से कई लाख का नुकसान हो सकता है। यदि आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है।
भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें।