Gold Rate : अगले एक महीने में जनवरी 2026 तक इतनी हो जाएगी 10 ग्राम सोने की कीमत
Gold Rate : सोने की कीमतों में इस साल जो उछाल आया है, वो एतिहासिक है। दिसंबर के मध्य में ही सोने की कीमतों में करीब 80 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो चुकी है। हाल ही में एक बड़ी रिसर्च कंपनी की ओर से सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर बड़ी रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार सोने की कीमतों (Gold Price) में आगे भी बढ़ौतरी जारी रहने वाली है। सोने की कीमतों को लेकर एक नंबर भी जारी किया गया है।
HR Breaking News (Gold Rate) कीमती धातू सोने के दाम इस साल अलग ही लेवल पर चल रहे हैं। सोने ने बाकी सभी निवेश के ऑपश्नंस को फीका कर दिया है। सोने के दाम पहले के मुकाबले लगभग दौगुने हो चुके हैं। चांदी (Chandi k Daam) ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब भविष्य में भी सोने की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी आम ग्राहकों को परेशान करने वाली ही हैं।
क्यों बढ़ने शुरू हुए सोने के दाम
सोने के दामों में बढ़ौतरी (Gold Price Update) को लेकर वैसे तो कई कारण हैं, परंतु प्रमुख कारण अमेरिका की ओर से टैरिफ नीति को माना जा रहा है। टैरिफ का असर दुनिया भर की ट्रेडिंग मार्केट्स पर पड़ा। जब धड़ाधड़ शेयर गिरने लगे तो लोगों ने नुकसान से बचने के लिए सोने में निवेश करना शुरू कर दिया। इससे सोने की मांग बढ़ी तो कीमत भी बढ़ती गई। बीच-बीच में सोने की कीमत थोड़ी बहुत कम हुई, परंतु बड़ी गिरावट की सभी भविष्यवाणियों को धता बताते हुए सोना निरंतर बढ़ौतरी के रथ पर ही सवार रहा।
एक साल में कितनी बढ़ी सोने कीमत
सोने की कीमतों में बढ़ौतरी (Gold Rate Hike) का सिलसिला पिछले साल के अंत से ही शुरू हो गया था। इस साल की एक जनवरी को सोने के दाम 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास थे। यह कीमत 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold Rate) की थी। परंतु, आज के समय में सोना 1 लाख 34 हजार रुपये को पार कर चुका है। यानी की सोने की कीमतें करीब करीब दौगुना हो गई है। सोने की कीमतों में 76 प्रतिशत से ज्यादा की हो चुकी है।
मांग बढ़ने से फिर बढ़ी सोने की कीमत
अमेरिका की फेड रिजर्व (Fed Reserve) की ओर से ब्याज दरों में कटौती की गई है। जिससे सोने की कीमत (Sone k Daam) हल्की कम होते ही सोने की खरीदारी बढ़ गई और सोना एक बार फिर तेजी के पथ पर चल पड़ा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को सोने में तेजी देखने को मिली है। अब सोमवार को भी सोने (sone ka bhav) में हरियाली बरकरार रह सकती है। बता दें कि अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से एक चौथाई यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई है। इससे डॉलर इंडेक्स 8 सप्ताह के नीचले स्तर पर आ गया है। जिससे सोना और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रही है।
2 लाख के करीब पहुंची चांदी की कीमत
सोने के साथ ही चांदी भी रिकोर्ड (Silver Price) तोड़ रही है। चांदी की कीमतों में हाल में कुछ गिरावट आई है और चांदी एक लाख 98 हजार के ऊपर ट्रेड कर रही है। प्रतिकिलो प्योर चांदी (Chandi k daam) की यह कीमत है। वैश्विक स्तर पर भी चांदी 64 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा पर ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों (Gold Rate in International Market) में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सोना 4300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जा चुका है। 24 कैरेट प्योर गोल्ड खरीदना लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन रहा है। स्पॉट गोल्ड भी इसी के आसपास ट्रेड कर रहा है।
जनवरी 2026 में इतनी हो जाएगी 10 ग्राम सोने की कीमत
सोने के दामों (Gold Price Prediction) में भविष्य में भी तेजी रहने वाली है। सोने के दामों को लेकर अंतरराष्ट्रीय ब्रोक्रेज फर्म गोल्डमैन सॉक्स का अनुमान सच होता दिखाई दे रहा है। जिस हिसाब से सोने की कीमत (Gold Rate January 2026) बढ़ रही है, इसी हिसाब से तेजी रही तो सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय लेवल पर 4500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। ऐसे में डॉलर की कीमत भी भारतीय मुद्रा में 90 को क्रॉस कर चुकी है। ऐसे में सोना 4,06,959 रुपये प्रति 28 ग्राम तक जा सकता है। प्रति दस ग्राम की बात करें तो सोने की कीमत जनवरी 2026 तक 1,45,342.50 रुपये हो सकती है।