Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, फरवरी 2026 में क्या होगा सोने और चांदी का रेट 

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से बंपर तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं। साल 2025 में सोने ने 79% का रिटर्न दिया है तो वहीं चांदी (Silver Rate Hike) ने 100% से ज्यादा रिटर्न दिया है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि साल 2026 में सोने और चांदी का रेट कहां तक जाएगा। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एक्सपर्ट ने खुलासा किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 

HR Breaking News - (Gold Silver Price)। सोने और चांदी में आ रही रिकॉर्ड तोड़ तेजी लोगों के होश उड़ा रही है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने और चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इस साल सोना 79% महंगा हुआ है तो वहीं चांदी दोगुनी से भी ज्यादा महंगी हो गई है। जनवरी 2025 में 90,000 प्रति किलो मिलने वाली चांदी अब ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। सोने और चांदी (Gold Silver Price) की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। साल 2026 में सोने और चांदी का भाव कहां तक जाएगा? कई बड़े एक्सपर्ट ने इसको लेकर खुलासे किये हैं।

एक्सपर्ट ने दी राय - 

कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है की सोने और चांदी (Sone chandi ka bhav) की खरीदारी करने का अभी सही समय है। फरवरी 2026 तक सोना 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा सकता है। इससे ज्यादा रेट होने के भी अनुमान है।

भले ही सोने के भाव (Sone ka bhav) में 500 से ₹2000 की गिरावट देखने को मिल जाए, इसके बावजूद यह वापस सवा लाख में नहीं आने वाला। हां, अनुमान है कि चांदी 2,36,000 प्रति किलो से जरूर 5 से ₹10,000 रुपये सस्ती हो सकती है। लेकिन मौजूदा समय में इसकी कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट (Gold Silver Price) में तेजी आने के पीछे कई प्रमुख कारण है। निवेशकों का रुख अब इन्हीं दोनों धातुओं पर सबसे ज्यादा है। निवेशक सोने और चांदी में जमकर पैसा लगा रहे हैं जिसकी वजह से रेट साथ में आसमान पर जा पहुंचे हैं।

 

IBJA एक्सपर्ट ने किया खुलासा - 

इंडियन बुलियन ज्वेलर एसोसिएशन के नॉर्थ हेड अनुराग रस्तोगी का कहना है कि सोना (Gold Rate 2026) अपने उत्तम स्तर पर चल रहा है। ग्राहकों को सोने में निवेश और खरीदारी जारी रखनी चाहिए। बजट के हिसाब से निवेश जरूर करें, क्योंकि सोना आने वाले चंद सालों में नया रिकॉर्ड बना सकता है।

IBJA के नॉर्थ हेड अनुराग रस्तोगी कहते हैं कि दिसंबर 2026 तक सोने की कीमत (Sone ka bhav) डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार की शाम को ही सोना 1,42,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हर दिन सोने की कीमतों में 1000 से ₹2000 की तेजी देखने को मिल रही है। अब दिसंबर 2026 तक सोने की कीमतों को लेकर ज्वेलर्स भी असमंजस्य में है। कोई कहता है कि सोना (Gold Rate) डेड से पौने दो लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने कीमत 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को भी पार कर जाएगी। बशर्ते सोने की बढ़ोतरी की यही रफ्तार रही तो ऐसी स्थिति बन सकती है।

2024 के बाद सोने और चांदी ने दिया इतना रिटर्न - 


साल 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 दिसंबर 2024 को चांदी की कीमत (Silver Rate Hike) 89,000 प्रति किलोग्राम के आसपास थी। इसके बाद चांदी ने 163 प्रतिशत का रिटर्न दिया। इस दौरान हर 2 महीने में चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जिसके चलते आज चांदी ढाई लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। नॉर्थ हेड कहते हैं कि सोने में 63,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सोने ने 1 साल में 79% के आसपास रिटर्न दिया है।


इस वजह से महंगा हुआ सोना - 


आर्थिक अनिश्चितता और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के साथ ही वैश्विक अस्थिरता के माहौल में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे निवेश से पैसा निकालकर सोना-चांदी (GOld Rate Hike) में लगाते हैं, जिससे दोनों धातुओं की मांग बढ़ती हैं। डालर का कमजोर होने से सोना को डालर में खरीदा जाता है; जब डालर कमजोर होता है, तो अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतें चढ़ती हैं। कम ब्याज दरें भी एक कारण है, इसमें केंद्रीय बैंक ब्याज दरें घटाते हैं, तो बान्ड जैसे निवेश कम आकर्षक हो जाते हैं और सोने में निवेश का रुझान बढ़ता है।