Gold Rate : 2026 में इतना हो जाएगा सोने का भाव, जान लें अभी या फिर बाद में खरीदने में है फायदा

Gold Price Hike : सोने की कीमतों में बढ़ौतरी का दौर जारी है। यह तेजी साल की शुरूआत से ही देखने को मिल रही है। आए दिन रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। अब सोने और चांदी के रेट नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतो में आने वाले दिनों में उलटफेर देखने को मिलेगा। अगर आप सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो यह जान लें कि अभी या फिर बाद में सोना खरीदने में कब फायदा है।

 

HR Breaking News - (Gold Price 2025)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के पसीने छूड़ा दिए हैं। हर साल सोने के भाव में तेजी देखने को मिलती थी। लेकिन साल 2025 में सोने व चांदी के दामों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आए दिन सोने की कीमत नए रिकार्ड कायम करते जा रहा है।

 

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखी जा रही है। हाल ही के दिनों में सोने के भाव में तगड़ा उछाल आया है। अब सोना 1, 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा महंगा बिक रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की कई वजह बताई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं और 2026 तक सोने का रेट कितना होगा। यह भी जानेंगे?

 

2026 में इतने हो जाएंगे सोने के रेट -

सोने की कीमतों में रिकार्डतोड़ तेजी देखने को मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में आने वाले समय में भी ये तगड़ी तेजी देखने को मिलेगी। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत लगभग 1,40,000 के पार हो सकती है। सोने की कीमतों में बढ़ौतरी की एक्सपर्ट्स ने कई ठौस वजह भी बताई हैं। इनमें से एक कारण अमेरिका, (Gold price in America) चीन, जापान जैसे कई बड़े देशो के बीच हो रहे टैरिफ वार को बताया जा रहा है।

टैरिफ पॉलिसी की वजह से बाजार में उथल-पुथल

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी की वजह से बाजार में अनिश्विता का माहौल बना हुआ है। रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) पर 90 दिनों के पॉज होने के बावजूद अभी टैरिफ टसल चालू है। इसके अलावा US में सेमीकंडक्टर और फार्मा इंपोर्ट की जांच की वजह से भी सोन के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने (Gold price today) की सुरक्षित मांग में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमजोरी की वजह से भी सोने में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

बढ़ती महंगाई की वजह से सोना सातवें आसमान पर -

डॉलर इंडेक्स में लगभग 3 साल के निचले स्तर पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से सोने (sone ki kemat) को सपोर्ट मिल रहा है और इसके रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सेंट्रल बैंक की सोने में खरीदारी बढ़ी है। दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोने का अपना रिजर्व बढ़ा रहे हैं। अमेरिका में महंगाई बढ़ने का भी डर बना हुआ है।

टैरिफ वॉर (Tariff war) से अमेरिका के लिए आने वाले वक्त में महंगाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यूयॉर्क मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 8 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत-

2025 के अंत तक सोने की कीमत घरेलू बाजार में 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस साल 3,500 डॉलर प्रति औंस (One Ounce gold price) तक का लक्ष्य रखा है। इनका मानना है कि सोने की बढ़ती डिमांड से कीमतों को सहारा मिलने वाला है। एक्सपर्ट का कहना है कि 2026 में सोने का भाव 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकता है।

आने वाले सालों में सोना कितना रिटर्न देगा -

अगर गोल्ड की तेजी (Gold rate) को देखें तो इसमें बंपर रिटर्न (Return on Gold) मिला है। बीते 7 दिनों में 6%, 1 महीने में 8%, 3 महीने में 20%, इस साल अभी तक 22%, 1 साल में 30% और 3 साल में 78% का रिटर्न दिया है।