{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Rate Today : लगातार दूसरे दिन गिरे सोने के दाम, जानिये दिवाली पर क्या होंगे दाम

Gold Rate : सोने की कीमत में आए दिन उतार चढाव देखा जा रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी तो वहीं आज सोने की कीमत (Sone ki kemat) में गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली पर सोने की कीमत कीतनी रहने वाली है।

 

HR Breaking News (Gold Price) त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आप भी सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमत घटनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि दिवाली पर सोने की कीमत कितनी रहने वाली है।

 


इतना सस्ता हुआ सोना 

 

इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,13,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। हालांकि गुरुवार को यह 1,14,360 रुपये था। यानी एक दिन में सोना लगभग 1,190 रुपये सस्ता हो गया है।

सोने का लेटेस्ट रेट 

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। राजधानी दिल्ली में गोल्ड एक लाख 1,12,790  रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं मुंबई में सोने का रेट एक लाख 1,12,980  रुपए प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में गोल्ड 1,13,070  रुपए और कोलकाता में 1,12,830  रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सबसे ज्यादा सोने का रेट चेन्नई में 1,13,310  रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।


MCX पर सोने का ताजा भाव 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate Today) पर दिसंबर भविष्य का सोना शुक्रवार शुभ है सस्ता हुआ है। सोने का भाव पिछले बंद भाव 1 लाख 1,13,871 रुपए से 0.06% नीचे आकर 1,13,795 पर ट्रेड कर रहा है। सुबह 9:00 बजे सोना ₹29 सस्ता होकर 1,13,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं चांदी (Silver Rate) 254 रुपए सस्ती होकर 1,36,802 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।


ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम  

वहीं ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों (GOld Silver Latest rate) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार सपोर्ट सोने का भाव 0.2% सस्ता होकर 3741.2 1 डॉलर प्रति औंस हो गया है। हांलाकि इस हफ्ते अब तक गोल्ड 1.6% महंगा हुआ है। वहीं दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिका गोल्ड फ्यूचर 377 1.30 पर स्थिर है। इस बीच स्पोर्ट सिल्वर 0.6% गिरकर 44.96 डॉलर प्रति औंस हो गई है।