Gold Rate Today : आज फिर लुढ़के सोने के रेट, कीमतों में भारी कटौती 

Sone ka rate : सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। काफी दिनों से सोना सस्ता होता जा रहा है। दरअसल, त्योहारी सीजन से पहले सोने व चांदी की कीमतें हाई रिकॉर्ड पर चल रही थी। लेकिन जैसे ही दिवाली गई है सोना आए दिन गिरता ही जा रहा है। सोने व चांदी के दामों (Gold Silver rate) में भारी कटौती दर्ज की गई है। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सही मौका है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा सोने का भाव - 

 

HR Breaking News - (Gold rate today)। सोने व चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थम गया है और आए दिन सोने और चांदी के रेट टूटते ही जा रहे हैं। इससे आम लोगों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। इस साल में सोने और चांदी (Sona Chandi Bhav) ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।

 जनवरी में 75 हजार रुपये प्रति तोला मिलने वाला सोना (Gold rate) अब 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो यह भी जनवरी महीने में 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, लेकिन अब 31 अक्टूबर को चांदी का रेट 1,50,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में लंबे समय से बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट आई है।

 

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम  -


दिवाली के बाद से ही लगातार सोना सस्ता हो रहा है। इन दिनों में एक दिन तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज फिर से सोना लुढ़क गया है। राजधानी दिल्ली आज यानी 31 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोना सस्ता (Gold Price Down) होकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम होने के बाद डॉलर में मजबूती से सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ घटाया - 


अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। लेकिन फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Fed Chairman Jerome Powell) ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में नीतिगत दरों में और ढील की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह है कि अमेरिकी सरकार के मौजूदा शटडाउन के बीच नए आर्थिक आंकड़ों का अभाव है। जहां तक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड की बात है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने चीन पर टैरिफ को 10% घटा दिया है। अब दर 57% से घटकर 47% रह गई है। ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे मसलों पर कई अहम पॉइंट्स पर एक नतीजे पर पहुंच गए हैं। 

राजधानी में सोने का भाव - 


आज यानी 31 अक्टूबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Delhi Gold Rate Today) होकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो यह 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट - 


आज  चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना (Sone Chandi Ka rate) 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

शहर                 22 कैरेट गोल्ड रेट      24 कैरेट सोने का भाव 
अहमदाबाद             110490                              121520
भोपाल                    110490                              121520
लखनऊ                  111490                              121620
दिल्ली                     111490                               121620
मुंबई                       111340                              121470
हैदराबाद                 111340                               121470
जयपुर                     111490                               121620
चंडीगढ़                   111490                                121620
चेन्नई                       111340                                121470
कोलकाता                111340                                  121470


चांदी का लेटेस्ट प्राइस - 

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 31 अक्टूबर को सुबह चांदी सस्ती (Silver Rate Down) होकर 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव (Chandi Ka Bhav) 1.21 प्रतिशत बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।