{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Rate : 18, 22 और 24 कैरेट सोने का क्या चल रहा है भाव, जानिये अपने शहर के गोल्ड रेट

Gold Price Hike :भारतीय बाजार में सोने के दाम (Gold rate update) लगातार बढ़ रहे है। इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों में बड़ा ईजाफा हो रहा है। सर्राफा बाजार (Gold rate in sarafa bazaar) में सोने के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय बाजार में सोने के दाम बढ़ने का सबसे मुख्य कारण भारतीय बाजार में मंदी को बताया जा रहा है। सोने के दामों में आज ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इस खबर में जानिए आपके शहर में क्या है सोने के दाम।
 

HR breaking News (Gold Price)। भारत में सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले हफ्ते सोने और चांदी के दामों में स्थिरता देखी गई थी। पिछले दो-तीन दिन से भारतीय बाजार (gold rate in Indian market) में सोने के दामों  में गिरावट दर्ज की गई थी। आज इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (gold price Increase in a week) के दामों में तेजी आई है। सर्राफा बाजार में कल सोने के दामों में स्थिरता दर्ज हुई थी। आज सोने के दामों में भारतीय बाजार में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

 


ग्लोबल मार्केट में ये है सोने के रेट


अंतर्राष्ट्रीय बाजार (Gold price in international market) में आज सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई है। आज (Today Gold Rate) कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.02% की बढ़त के साथ 2953.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कई दिनों से कॉमेक्स पर सोने के दामों में तेजी हो रही है। ट्रेडर्स ने हाल ही में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली की है और अब उनका ध्यान इस हफ्ते के अंत में जारी होने वाली यूएस इन्फ्लेशन रिपोर्ट (US inflation report) पर होगी।


ये रहे 22 कैरेट सोने के दाम

भारतीय बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों (22 carret gold price) में बढ़ोतरी हुई है। आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 90 रुपये उछलकर 80,690 रुपये पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट 100 ग्राम का रेट आज 900 रुपये उछलकर 8,06,900 रुपये पर है। मुंबई, पुणे और कोलकत्ता में आज 22 कैरेट सोने का दाम 9,055 रुपये पर आ गया है।


भारतीय बाजार में ये रहे 24 कैरेट सोने के दाम


आज भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने (24 carret gold price)  के दामों में उछाल आया है। 24 कैरेट सोने के दाम आज 100 रुपये की बढ़त के साथ 88,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए है। 

 

 

70 रुपये  बढ़े 18 कैरेट सोने के दाम

आज 18 कैरेट सोने के भाव (18 carret gold price)  प्रति 10 ग्राम 70 रुपये उछलकर 66,020 रुपये पर है। पुणे और मुबंई में 6591 रुपये पर 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम आ गया है।

चांदी के दामों में हुई 500 रुपये की बढ़ोतरी


सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, भारतीय बाजार में चांदी (Silver Rate In India Today)  के दामों में सोने के मुकाबले बढ़त न के बराबर है। बीते कल भी चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं आया था। 1 किलोग्राम चांदी का दाम आज 100 रुपये 500 रुपये उछलकर 1,01,000 रुपये पर आ गया है।