Gold Silver : एक बयान ने रॉकेट पर सवार कर दिया सोना चांदी, सिल्वर 30 हजार रुपये महंगा

Gold Silver :सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट के बाद अब तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। खासकर चांदी तो 30 हजार से भी ऊपर चली गई। सोने और चांदी के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे केवल एक बयान को माना जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में-

 

HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। दिनभर गिराट के बाद सोना चांदी पॉजिटिव की ओर आ गए हैं। चांदी ने तो बहुत तगड़ा रिटर्न मारा है। चलिए पहले जानते हैं सोने और चांदी की कीमत क्या चल रही है। फिर जानेंगे, किस बयान ने बदली तस्वीर-

 

 

30 हजार तक बढ़ गई चांदी


चांदी की कीमत आज 2,22,950 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी में 3,822 रुपये की गिरावट पिछले बंद भाव के मुकाबले चल रही है। यानी 1.69% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुबह तो चांदी (Silver Rates Down) गिरकर 1,99,643 पर चली गई थी, जहां से बहुत तगड़ी रिकवरी (Silver Recovery) की है। चांदी आ आज का अधिकतम भाव 2,29,300 रुपये पर आ गया था, जोकि 30 हजार के करीब की बढ़ौतरी बन रही है।  चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,17,702 रुपये दर्ज किया गया। चांदी का पिछला बंद भाव 2,26,772 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा है। 

 


सोने के ताजा भाव


सोने की कीमत (Sone ki kimat) फिलहाल 1,39,331 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। सोने के दामों में 5,161 यानी कि 3.57% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,29,595 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। यानी की सोने ने भी कमबैक किया है। सोने का आज का अधिकतम भाव 1,42,300 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। यानी की करीब 13 हजार रुपये की बढ़ौतरी हुई है। सोने का आज का ओपन प्राइस 1,40,158 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,44,492 रुपये दर्ज किया गया है। 

कॉमेक्स पर चांदी के दाम  


कॉमेक्स पर भी चांदी (Silver on Comex) की कीमत गिरी है। यहां पर चांदी 67.85 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। चांदी में 1.814 यानी कि 2.60% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का ओपन प्राइस 66.85 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज का अधिकतम भाव 69.98 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का न्यूनतम भाव 61.21 डॉलर पर रहा है। जबकि चांदी का पिछला बंद भाव 69.664 रुपये प्रति किलोग्राम था। 


 
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना


सोने की कीमतों को लेकर बात करें तो कॉमेक्स पर सोना (Comex Gold Price) 4,410.20 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है। आज भी सोने में 164.70 डॉलर यानी कि 3.60% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 4,450 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,537.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,100 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 4,574.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। 


इस बयान ने बदल दी तस्वीर


सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसका प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का एक बयान है। कुछ ही देर पहले डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बयान दिया गया कि ईरान के साथ उनकी अच्छी बातचीत चल रही है और जल्द ही युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने 5 दिन का समय दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में भी उछाल देखने को मिला और सोने चांदी की कीमत भी अचानक से बढ़ गई। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि सोना और चांदी पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय हलचल पर निर्भर करती है। इसी हलचल की वजह से अचानक तेजी आई है। वहीं, ट्रंप के बयान के बाद अगर युद्ध खत्म होता है तो सोने चांदी में फिर से तेजी आ सकती है।