Gold Silver Crash : सोना 40 तो चांदी 2 लाख के करीब टूटी, जानें भविष्य में क्या रहेगी कीमत

Gold Silver Crash : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोना और चांदी का बुलबुला फूट गया है। सोने और चांदी की कीमत भविष्य में कितनी रहेगी यह अभी भी देखने वाली बात है। हालांकि, चांदी और सोना इस साल भी हर व्यक्ति की चर्चा का हिस्सा रहा है। 

 

HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी की कीमतों में अभी भी उतार चढ़ाव आ रहा है। सोना और चांदी अपने पुराने रंग में लौटते दिखते ही है कि फिर से उसी रफ्तार से चल पड़ते हैं। सोने व चांदी में भविष्य में कितनी तेजी रहेगी, यह तो देखने वाली ही बात रहेगी। हालांकि, अभी भी सोना और चांदी आम आदमी की पहुंच से काफी बाहर है। 

फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी
 

फ्यूचर मार्केट में भी सोने और चांदी में काफी गिरावट हुइ है। 29 जनवरी को MCX पर चांदी 4,20,800 रुपये के ऑल टाइम हाई पर थी। परंतु उसी दिन बुरी तरह पिटी और चांदी दो लाख के करीब गिरकर 2,25000 रुपये तक आ गई। वहीं, 29 जनवरी को ही अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्‍ड ने 1.94 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था, जोकि करीब 40 हजार रुपये गिरकर 1,40,000 के आसपास जा पहुंचा। 


सर्राफा बाजार में सोना चांदी कितना गिरा


सोने और चांदी की कीमतों में सर्राफा बाजार में काफी तेजी दिखी है। 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। 13 फरवरी को सोना 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गिरा। सोने में ऑल टाइम हाई से 23,356 रुपये की गिरावट देखने को मिली। दूसरी तरफ 29 जनवरी को चांदी के दाम 3,85,933 रुपये प्रति किलो पर थे, यह दाम अब 2,42,433 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं। चांदी भी 1,43,500 रुपये गिर गई है। 

क्या रहेगी भविष्य में सोने चांदी की चाल
 

सोने और चांदी की चाल भविष्य में भी काफी उतार चढ़ाव वाली रहने वाली है। निवेश को लेकर मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में भी सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अभी निकट भविष्य में सोना चांदी जोखिम भरा रह सकता है। वहीं, भविष्य में सोने और चांदी की कीमतों में कुछ हद तक अच्छी स्थिति रह सकती है। इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल के अंत तक सोना 2 लाख व चांदी 3.5 लाख तक जा सकती है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स कीमतों में इतनी बढ़ौतरी नहीं देख रहे हैं, सोना और चांदी जोखिम में रह सकते हैं और कीमत 1.5 लाख सोना और ढाई लाख चांदी रह सकती है।