{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Silver Down : 2 दिन में सोने की 4 तो चांदी की 10 हजार रुपये कीमत टूटी

Gold Silver Down : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार तेजी आने के बाद फिर से दबाव देखने को मिल रहा है। आज फिर सोने और चांदी में बड़ा क्रैश आया है। सोने की कीमत दो दिन में 4 हजार तो चांदी की कीमत 10 हजार रुपये टूट चुकी है। चलिए जानते हैं खबर में सोने चांदी की कीमत क्या चल रही है और इसमें कितनी गिरावट दर्ज की गई है। 
 

HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। सोने और चांदी में पिछले कुछ दिनों में बड़ी टूट देखी जा रही है। सोने की कीमत 4 हजार से ज्यादा तो चांदी की कीमत दस हजार से ज्यादा गिर चुकी है। सोने और चांदी की कीमत टूटने के पीछे विदेशी हलचल को माना जा रहा है। अमेरिकी फेड के द्वारा ब्याज दरों में कटौती से डॉलर को मजबूती मिली है, जिससे इन धातुओं की कीमत पर असर दिखाई दे रहा है। 

 


चांदी की कीमत में 10 हजार से ज्यादा की गिरावट (MCX Silver Rates)


आज चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 232644 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। वहीं, इसमें कल के मुकाबले हाल ही में 3,251 रुपये की गिरावट चल रही है। इसमें 1.38% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी (Chandi ka bhav) का आज का न्यूनतम भाव 232149 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। अधिकतम भाव 235590 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, इसका ओपनिंग प्राइस आज 235,152 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है, जोकि कल 235,895 पर बंद हुआ था। वहीं, 21 सितंबर को चांदी 242130 रुपये प्रति किलोग्राम पर चली गई थी, जहां से दो दिन बाद फिर से अब करीब 10 हजार रुपये नीचे आ चुकी है। 

 


सोने की कीमत में 4 हजार रुपये की गिरावट (MCX Gold Price)


एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स (MCX Gold rate) पर सोना 150614 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसमें कल के मुकाबले 685 यानी 0.45% की गिरावट आई है। आज सोने की न्यूनतम कीमत 150175 रुपये प्रति दस ग्राम तो अधिकतम कीमत 151350 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। आज सोने की ओपनिंग कीमत 151,350 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 151,299 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं, 21 सितंबर को सोने की कीमत 154049 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जिससे अब करीब 4 हजार रुपये नीचे तक आ गई है। 

 


कॉमेक्स पर सोने चांदी की कीमत (Comex Gold silver Rate)


कॉमेक्स पर भी सोने चांदी (Gold Silver Rate on Comex) की कीमतों में दबाव समान रूप से दिखाई दे रहा है। अब चांदी की कीमत 63.85 डॉलर प्रति औंस चल रही है। इसमें कल के मुकाबले 1.114 डॉलर यानी कि 1.71% प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, आज चांदी का ओपनिंग प्राइस 64.915 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज अधिकतम भाव 65.005 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, आज चांदी का कॉमेक्स पर न्यूनतम भाव 63.675 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 64.964 डॉलर प्रति औंस था। 

 

कॉमेक्स पर सोने की कीमत (Comex Gold Price)


कॉमेक्स पर हाल में सोने की कीमत (Sone ki kimat) 4,302.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। इसमें 16.20 डॉलर यानी कि 0.38% की गिरावट दर्ज की गई है। सोने का ओपनिंग प्राइस 4,324.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का आज अधिकतम भाव 4,338 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का आज का न्यूनतम भाव 4,278.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। इसका पिछला बंद भाव 4,318.40 डॉलर प्रति औंस था।