Gold Silver: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट, जाने क्या चल रहे हैं ताजा रेट

Gold Silver - सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। बीते कुछ दिनों से भाव कमजोर बने हुए हैं, जिससे खरीदारों को राहत मिल रही है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आज सोने-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold-Silver Price) देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 14 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर (24 carat gold price falls in Delhi) 1,60,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,000 रुपये या करीब 1.21% टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डॉलर की मजबूती और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता इसकी बड़ी वजह है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। इसके कारण केंद्रीय बैंकों (central banks) को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति अपनानी पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 5,088 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

देश के कुछ प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-

 दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) - 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली - 147440 - 160830

मुंबई - 147290 - 160680

अहमदाबाद - 147340 - 160730

चेन्नई - 147290 - 160680

कोलकाता - 147290 - 160680

हैदराबाद - 147290 - 160680

जयपुर - 147440 - 160830

भोपाल - 147340 - 160730

लखनऊ - 147440 - 160830

चंडीगढ़ - 147440 - 160830

चांदी की कीमत (Silver Price)-

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट (silver price fall) देखने को मिल रही है। 14 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,79,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी (Silver in Delhi's bullion market) 11,000 रुपये या करीब 3.97% टूटकर 2,65,500 रुपये प्रति किलो रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.14 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थी।