Gold Silver : गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी, 9 से 18 हजार की बढ़ौतरी
Gold Silver : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी गिरावट के बाद अब अच्छा कमबैक हुआ है। सुबह सोना और चांदी गिरकर काफी नीचे चले गए थे, लेकिन अब सोने चांदी के दामों में फिर से बढ़ौतरी हो गई है। सोना 9 हजार तो चांदी 18 हजार रुपये बढ़ गई है। चलिए जानते हैं सोने चांदी की ताजा कीमत-
HR Breaking News (Gold Silver Rates) आज सोने और चांदी में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिली है। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि चांदी 2 लाख से नीचे आ गई। वहीं, सोने के दामों में भी पिछले काफी टाइम का न्यूनतम भाव दर्ज किया गया। ऐसे में गिरावट के बाद लोगों ने इसको खरीदारी का अच्छा मौका माना, जिससे अब कीमतें फिर से बढ़ना शुरू हो गई हैं। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमत-
क्या चल रही है चांदी की कीमत
चांदी की कीमत आज 2,17,617 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 9,155 रुपये यानी 4.04% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुबह तो चांदी गिरकर 1,99,643 पर चली गई थी, जहां से अब रिकवरी की है। चांदी आ आज का अधिकतम भाव 2,23,967 रुपये रहा है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,17,702 रुपये दर्ज किया गया। चांदी का पिछला बंद भाव 2,26,772 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा है।
सोने की क्या चल रही है कीमत
सोने की कीमत फिलहाल 1,38,293 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। सोने के दामों में 6,199 यानी कि 4.29% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,29,595 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। यानी की सोने ने भी कमबैक किया है। सोने का आज का अधिकतम भाव 1,40,659 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का आज का ओपन प्राइस 1,40,158 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,44,492 रुपये दर्ज किया गया है।
कॉमेक्स पर चांदी का भाव
कॉमेक्स पर भी चांदी की कीमत गिरी है। यहां पर चांदी 68.225 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। चांदी में 1.439 यानी कि 2.07% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का ओपन प्राइस 66.85 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज का अधिकतम भाव 69.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का न्यूनतम भाव 61.21 डॉलर पर रहा है। जबकि चांदी का पिछला बंद भाव 69.664 रुपये प्रति किलोग्राम था।
सोने की कीमत क्या चल रही है
सोने की कीमतों को लेकर बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 4,398.80 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है। आज भी सोने में 176.10 डॉलर यानी कि 3.85% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 4,450 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,537.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,100 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 4,574.90 डॉलर प्रति औंस रहा है।