Gold Silver Price : बढ़ रही सोने-चांदी की कीमतों के बीच बड़ी चेतावनी, 20 प्रतिशत आएगी दामों में गिरावट

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ावा ही देखने को मिल रहा है। सोने चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी के बाद अब सोने चांदी की कीमतों को लेकर गिरावट की बड़ी चेतावनी आई है। अचानक से 20 प्रतिशत की गिरावट होने का अंदेशा जताया जा रहा है। चलिए जानते हैं पूरी रिपोर्ट- 

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate) सोना चांदी इस साल अलग ही तेजी से बढ़ रहे हैं। सोने के दाम 1 लाख रुपये को कबके  क्रॉस कर चुके हैं। सोना इस साल 76 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ चुका है। जबकि चांदी 120 प्रतिशत के लगभग बढ़ चुकी है। अब सोने और चांदी (Gold and Silver Rates) में बड़ी गिरावट की भविष्यवाणी की जा रही है। ऐसे में सोना चांदी खरीदने वालों को थोड़ा सावधान होने की आवश्यकता है। 

 

 

क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के दाम


सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Price) ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोने के दाम एक साल में 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से 1 लाख 38 हजार के पार जा चुके हैं। इंटरनेशनल लेवल पर भी सोने की कीमत (Sone ki kimat) 4500 डॉलर प्रति औंस के पास जा चुकी है। चांदी की कीमत 70 डॉलर प्रति औंस को क्रॉस कर चुकी है। देश में चांदी 2 लाख 23 हजार रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर चुकी है।  

 

 

आम लोगों को किया प्रभावित


सोने और चांदी की इतनी कीमतों (Price of Gold and Silver) ने आम लोगों को प्रभावित किया है। सोने के दाम बढ़ने से विवाह शादियों में लोगों को अतिरिक्त खर्चा करना पड़ा है। लोगों ने कम कैरेट का सोना खरीदना शुरू कर दिया। सोने ने लोगों का बजट ज्यादा बिगाड़ा है। वहीं,निवेशकों की सोने और चांदी ने मौज कर दी है।   


लोग भाव पुछकर लौट रहे


सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Rate) बढ़ने का असर सर्राफा मार्केट में भी पड़ा है। सर्राफा कारोबार राजेश वर्मा का कहना है कि लोग भाव पुछकर लौट रहे हैं। ज्वेलरी के लिए सोने और चांदी की मांग घटी है। जबकि ऑनलाइन ट्रेडिंग में सोना चांदी की मांग बढ़ती दिखाई दी है। 
 

एक ही दिन में आएगी इतनी गिरावट


सोने चांदी को लेकर एक्सपर्ट्स (Gold Silver) ने गिरावट को लेकर बड़ा अनुमान लगाया है। कमोडिटी एक्सपर्ट रूप्पल कौर का कहना है कि अभी बाजार  में चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही है। कुछ ही दिनों में चांदी में 30 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी देखने को मिली है। ऐसे में इतनी बड़ी बढ़ौतरी संकेत दे रही है कि किसी भी एक दिन में चांदी 10 से 12 प्रतिशत तक गिर भी सकती है। दो दिन के अंदर 20 प्रतिशत तक भी दाम (Gold Price) गिर सकते हैं। ऐसा मुनाफावसूली के कारण हो सकता है। सोने चांदी की फिजिकल मांग कम है और लोग एफडी को छोड़कर सोने चांदी पर शिफ्ट हो रहे हैं। पहले केवल शेयर बाजार वाले ही सोने पर आए थे।

भविष्य में बढ़ौतरी जारी रहेगी


सोने और चांदी में गिरावट (Gold and Silver Rate Down) का दौर लंबा नहीं चलने वाला है। चांदी की मांग बैट्री इंडस्ट्री में बढ़ रही है, लोग मान कर चल रहे हैं कि यह मांग ऐसे ही रही तो डिमांड और सप्लाई चांदी में तेजी को जारी रखेगी। वहीं, सोना भी लोगों को मुनाफा देने में रहेगा। फिलहाल 20 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में सोना और चांदी फायदा ही देंगे।

कहां तक जा सकती है सोने चांदी की कीमत

सोने चांदी की कीमत अगले एक महीने में और भी नए कीर्तिमान बना सकती है। एक्सपर्ट अंकित राठौर का कहना है कि सोने की कीमत इस साल के अंत तक 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा  सकती है। वहीं, जनवरी के अंत तक सोना 1 लाख 50 हजार के पास  पहुंच सकता है। वहीं, इस समय तक चांदी में भी बड़ी बढ़ौतरी का अंदाजा लगाया  जा रहा है। चांदी की कीमत भी करीब 25 हजार रुपये बढ़कर 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।