Gold Silver Price : सोना 3,360 और चांदी 16,560 में बड़ी गिरावट, देखें ताजा भाव
Gold Silver Price : कुछ दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी दोनों टीम की धातुओं में गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सोने चांदी का लेटेस्ट प्राइस -
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों में आई अचानक बड़ी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस समय सोने और चांदी की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है जिसके चलते इसके भाव (aaj chandi ka bhav) में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार भारी गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 3360 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी 16,560 रुपए डाउन आई है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट -
25 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,42,510 रुपए प्रति 10 ग्राम थी और आज 1 नवंबर 2026 को 24 कैरेट गोल्ड 1,38,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें हजार 3360 रुपए की गिरावट आई है। वहीं 25 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,96,600 रुपये थी और आज 1 नवंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 1,79,440 रुपए है। इसमें 16,560 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
इस वजह से आई सोने चांदी में गिरावट -
एक्सपर्ट के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price) में आई गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण है। अमेरिका और ईरान में लगातार बढ़ रहे तनाव के चलते भी सोने-चांदी की कीमती प्रभावित हुई हैं। वही डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और कच्चा तेल के 110 डॉलर के पार पहुंचने से सोने चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
देश के प्रमुख शहरो में सोने-चांदी की कीमत -
आज दिल्ली (delhi gold rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,350 रुपये प्रति दस है और 22 कैरेट सोना 1,26,821 रुपए बिक रहा है। वही 18 कैरेट सोने की कीमत 1,03,763 रुपए है। राजधानी में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 1,78,100 रुपए है।
मुंबई में सोने-चांदी का रेट -
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव (sone ka bhav) 1,38,590 रुपए है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,03,943 है। वही शुद्ध चांदी की कीमत 1,79,120 रुपए है।
राजस्थान में सोने चांदी की कीमत -
राजस्थान (rajasthan gold silver rate) में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,38,570 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,023 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,03,928 रुपए प्रति 10ग्राम है। 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 1,79,000 रुपये है।
हरियाणा में सोने चांदी की कीमत -
हरियाणा (haryana me sone ka bhav) में आज 24 कैरेट सोने कीमत 1,38,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने कीमत 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,03,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 1,79,000 रुपए है।
उत्तर प्रदेश में सोने चांदी का ताजा भाव -
उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (UP Gold Silver rate) 1,38,600 रुपये प्रति दस ग्राम है 22 कैरेट सोने कीमत 1,27,000 प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,03,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 1 किलो शुद्ध चांदी का भाव 1,79,000 रुपये है।