Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें नए रेट
HR Breaking News, Digital Desk- (Gold-Silver Price) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए गहने खरीदना और महंगा हो गया है। 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना (Gold with expiry date) 1,61,668 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी करीब 2,65,350 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
कीमतों में आई इस तेज़ बढ़ोतरी ने निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। शादी के सीजन और निवेश के नजरिये से इसका सीधा असर सोने-चांदी की मांग (Demand for gold and silver) पर पड़ रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बढ़ती खरीदारी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते कीमती धातुओं में तेजी का रुझान बना हुआ है।
इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने कहा है कि सरकार और केंद्रीय बैंक सोने-चांदी की कीमतों और बढ़ते आयात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वित्त मंत्री के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती खरीदारी और वैश्विक कारकों के कारण कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।
वैश्विक बाजार (Global Market) में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव के दबाव में COMEX गोल्ड तीन सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे फिसल गया। स्पॉट गोल्ड करीब 1.5% गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% गिरकर 5,170.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट (silver price fall) देखी गई। स्पॉट सिल्वर 3.1% लुढ़ककर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह दो सप्ताह के उच्च स्तर पर था।