Gold Silver Price : आज फिर गिरावट, सोना 900 तो चांदी 1400 रुपये गिरी
HR Breaking News (Gold and Silver Rate MCX) एक बार फिर से सोने और चांदी के बाजार में हलचल तेज हो गई है। सोने और चांदी की कीमत दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम तो चांदी से भी अधिक गिरे हैं। चांदी की कीमत 0.60 प्रतिशत तो सोने की कीमत 0.61 प्रतिशत गिरी है। चलिए जानते हैं इनकी कीमतों के बारे में विस्तार से-
एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Price)
एमसीएक्स पर सोने का भाव 150309 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। कल के मुकाबले सोने (MCX Gold Price) में 921 रुपये यानी कि 0.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। सोने (MCX Gold Rates) की न्यूनतम कीमत 150034 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी की न्यूनतम कीमत 151553 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 151,115 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 151,230 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
चांदी में भी एमसीएक्स पर हुई कटौती (MCX Silver Price Update)
चांदी की कीमतों में भी एमसीएक्स पर कटौती दर्ज की गई है। चांदी की एमसीएक्स पर 231289 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत चल रही है। इसमें 1,401 रुपये यानी कि 0.60% की गिरावट आई है। यह कीमत दोपहर साढ़े तीन बजे की है। चांदी का आज न्यूनतम भाव 229853 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 232546 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। चांदी का ओपनिंग प्राइस 232,229 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 232,690 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है।
इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमत (Comex Gold Price)
कॉमेक्स पर सोने की कीमत 4,310 डॉलर प्रति औंस चल रही है। इसमें 41.90 डॉलर यानी कि 0.96% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आज सोने का ओपनिंग प्राइस 4,340.30 डॉलर प्रति औंस रहा है तो अधिकतम भाव 4,358.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का न्यूनतम भाव 4,301.60 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, इसका पिछला बंद भाव 4,351.90 डॉलर प्रति औंस था।
कॉमेक्स पर चांदी में गिरावट (Comex Silver Price)
कॉमेक्स पर भी चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 63.615 डॉलर प्रति औंस है। इसमें 0.523 डॉलर प्रति औंस यानी कि 0.82% प्रति औंस की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का आज का ओपनिंग प्राइस 63.76 डॉलर प्रति औंस रहा है। दिन में चांदी का अधिकतम भाव 64.08 डॉलर प्रति औंस तो न्यूनतम प्राइस 63.035 प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 64.138 डॉलर प्रति औंस था।
तनिष्क पर बढ़ी सोने की कीमत (gold price update)
आज तनिष्क पर 1 ग्राम सोने की कीमत 14085 रुपये है। इसमें कल के मुकाबले 30 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, 8 ग्राम सोना 112680 रुपये पर बिक रहा है और इसमें 240 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, 10 ग्राम सोने में 300 रुपये की बढ़ौतरी हुई है और इसकी कीमत 140,850 रुपये पर पहुंच गई है।