{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Silver Price : सोना 8 हजार तो चांदी 15 हजार लुढ़की, दिसंबर 2026 तक इतनी होगी सोने-चांदी की कीमत

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी सप्ताह में सोना और चांदी गिरावट के ही ग्राफ पर बंद है। पिछले आधे महीने में सोने और चांदी में इतनी गिरावट हुई है कि खरीदने वालों को भी कुछ राहत महसूस होगी। वहीं, एक्सपर्ट ने बताया है कि दिसंबर 2026 तक सोने-चांदी की कीमत कितनी होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 

 

HR Breaking News (gold silver rate prediction) सोना और चांदी 2025 के मध्य से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व बदलाव से लोग चौक रहे हैं और यह एक ट्रेडिंग का ऐसेट बनता जा रहा है। सोने और चांदी में पिछले आधे महीने में भारी गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट का मानना है कि सोने और चांदी की कीमत इस साल के अंत तक बढ़ौतरी के ट्रेंड पर ही दिखेगी। 

 

12 सितंबर को सोने चांदी में गिरावट (Gold rate)


12 सितंबर को भी सोने और चांदी (Chandi ki kimat) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना गिरकर 153000 के आसपास आ गया है, जबकि चांदी 2 लाख 29 हजार के इर्द-गिर्द चल रही है। सोने और चांदी (Gold ki kimat) में यह गिरावट पिछले आधे महीने से जारी है। 15 दिन पहले सोना ₹8000 महंगा था और 160000 से ऊपर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी करीब 15000 हजार रुपये महंगी थी और 2 लाख 45 हजार रुपए के आसपास ट्रेड कर रही थी। आधे महीने में ही यह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 

 

 


सोने की भारत में औसत कीमत (gold average price in India)


भारत में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 153018 रुपए चल रही है। 22 कैरेट सोना 140164 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 18 कैरेट की कीमत 114764 तो 14 कैरेट की कीमत 89516 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कीमत है। चलिए जानते हैं शहर वाइज कीमत- 

 

किस शहर में कितनी चल रही है सोने की कीमत (Gold price City Wise)

 

  • दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 153050
  • मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 152800 
  • कोलकाता में 10 ग्राम सोने की कीमत 152840 
  • जयपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 153000
  • भोपाल में 10 ग्राम सोने की कीमत 152900 
  • पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत 152800 
  • लखनऊ में 10 ग्राम सोने की कीमत 153010 
  • रायपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 152880 
  • अहमदाबाद में 10 ग्राम सोने की कीमत 153100 

अब तक कितनी बढ़ी सोने की कीमत (gold silver rate in 2026)


सोने की कीमत इस साल में 20000 रुपये बढ़ चुकी है। साल 2026 की शुरुआत में सोना 133000 के आसपास था जो फिलहाल 153000 तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी की कीमतों में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल की शुरुआत में भी चांदी 230000 रुपए के आसपास थी और आज भी चांदी इसी लेवल पर ट्रेड कर रही है। वहीं बीच में चांदी 4 लाख 20000 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर चली गई थी।
 


किस दिन कितनी रही है सोने की कीमत, जानिए प्रमुख तारीख

31 दिसंबर 2025 1,33,190 सोना 2,30,400 चांदी
31 जनवरी 2026 1,65,790 सोना 3,39,355 चांदी
28 फरवरी 2026 1,50,995 सोना 2,66,701 चांदी
31 मार्च 2026 1,46,711 सोना 2,30,111 चांदी
30 अप्रैल 2026 1,50,212 सोना 2,40,321 चांदी
31 मई 2026 1,56,414 सोना 2,63,360 चांदी
30 जून 2026 1,41,248 सोना 2,25,425 चांदी
31 जुलाई 2026 1,42,880 सोना 2,18,300 चांदी
31 अगस्त 2026 1,55,900 सोना 2,37,200 चांदी
11 सितंबर 2026 1,53,100 सोना 2,29,400 चांदी


नोट : - सोने की कीमत प्रति दस ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट के लिए है तो चांदी का भाव प्रति किलोग्राम का है। 
 

अगले साल तक क्या होगी सोने की कीमत (gold rate prediction)


सोने और चांदी की कीमतों को लेकर कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर वीपी और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी की तरफ से एक अनुमान पेश किया गया है। उनका मानना है कि सोनी को आम लोगों के साथ-साथ केंद्रीय बैंकों की भी स्पोर्ट मिल रही है। लगातार सोने की खरीद जारी है। भविष्य में अगर कोई मुश्किल हालात भी रहते हैं तो भी सोने के अंदर तेजी बरकरार रहेगी। वहीं भविष्य में चांदी (silver price prediction) में भी उछाल देखने को मिल सकता है। दिसंबर तक सोना 1,70,000 रुपए पर ट्रेड करता दिखाई दे सकता है। चांदी की कीमत भी बढ़कर एक बार फिर से तीन लाख के आसपास पहुंच सकती है।