Gold Silver Price : सोने में बढ़ौतरी, चांदी में कटौती, जानें कीमती धातुओं के नए दाम

Gold Silver Price : कई दिनों से सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां सोने व चांदी की कीमतों ने अपने ऑल टाइम हाई के बाद जबर्दस्त गिरावट देखी है। वहीं, अभी पिछले 3 दिनों में फिर से सोने व चांद की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। हालांकि, आज एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
 

HR Breaking News (gold silver rates) राजधानी दिल्ली में आज 26 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। सराफा बाजार में लगातार सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच निवेशक और ग्राहक दोनों ही बाजार पर नजर बनाए हुए हैं। चलिए जानते हैं कि आज देशभर में सोने व चांदी की क्या कीमतें हैं।

जानें सोने के ताजा भाव 


आज 26 फरवरी के ताजा दाम की बात करें तो 24 कैरेट सोने के सुबह के समय रेट 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 22 कैरेट सोने के रेट 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121580 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

जानें आपके शहर में क्या हैं सोने की कीमतें 


सोने व चांदी की (gold and silver) ताजा कीमतों की बात करें तो आज 26 फरवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 1 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121 580 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं। यहां 18 कैरेट सोने का रेट 121 580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में सोने की कीमतों (gold silver price) की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 161950 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121480 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इस बीच गुलाबी नगरी जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं। 

आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121430 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, आज अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 171950 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 121480 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
 


जानें चांदी के लेटेस्ट रेट 


देश भर में चांदी की कीमतों (silver price hikes) में भी पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच 26 फरवरी को देशभर में चांदी के रेट 284900 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

जानें क्यों बदल रही हैं सोने-चांदी की कीमतें 


अगर हम सोने-चांदी की कीमतों (gold silver rates) में हो रहे बदलाव की बात करें तो इस साल की शुरुआत में सोने व चांदी दोनों की ही कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, 29 जनवरी को दोनों ही धातुओं ने अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को बनाया है। हालांकि इसके बाद कमोडिटी मार्केट में सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। उसके बाद से लगातार सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में ट्रंप के टैरिफ की वजह से एक बार फिर सोने व चांदी की कीमत बढ़ने की आसार जताए जा रहे हैं। अगर ऐसा ही होता है तो शादी के सीजन में लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।