Gold Silver Price : दिसंबर तक कितनी हो जाएगी सोने चांदी की कीमत, जानें एक्सपर्ट की राय

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी का सिलसिला अब रुकता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों की देखें तो ऑवरओल गिरावट ही ज्यादा हुई है। वहीं, बीच-बीच में बढ़ौतरी का दौर भी देखने को मिला है। वहीं, एक्सटपर्ट्स ने बताया है कि साल के अंत यानी दिसंबत तक सोने और चांदी की क्या कीमत हो जाएगी। चलिए जानते हैं- 

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate Update) सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। सोने और चांदी ने युद्ध जैसे हालातों के दौरान भी अपने व्यवहार से इत्र परफोर्मेंस किया है। सोने और चांदी में कुल मिलाकर गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है। 

 

 

भारत में जांदी की ताजा कीमत


एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (Silver Price Update) देखें तो चांदी 2,50,080 रुपये प्रति किलो ग्राम चल रही है। चांदी में 3,033 रुपये यानी 1.2% प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। चांदी का यह शाम का भाव है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,49,501 रुपये रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 2,54,897 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 2,51,498 रुपये रहा है। इसी प्रकार चांदी का कल का बंद भाव 2,53,113 रुपये प्रति किलो रहा है। 


भारत में सोने की ताजा कीमत


आज एमसीएक्स पर सोने में भी तेज गिरावट (MCX Gold Price Update) देखने को मिली है। सोने की कीमत 1,53,511 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। इसमें 2,474 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,53,295 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,56,075 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। साना आज 1,55,658 रुपये पर खुला था। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,55,985 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। 


इंटरनेशनल बाजार में चांदी की कीमत


इंटरनेशनल बाजार में चांदी की कीमतों में कॉमेक्स (Comex Silver rate Down) पर भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी कॉमेक्स पर 78.06 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी में 1.861 डॉलर प्रति औंस यानी 2.33% की गिरावट आई है। चांदी का ओपन प्राइस 79.39 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 80.32 डॉलर, न्यूनतम भाव 77.88 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 79.921 डॉलर प्रति औंस रहा है। 

इंटरनेशनल बाजार में सोना


इंटरनेशनल बाजार यानी कॉमेक्स पर सोने की कीमतों (gold price down) में गिरावट है। आज सोना 4,888.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। वहीं, सोने में आज 119.60 डॉलर प्रति औंस यानी कि 2.39% की गिरावट देखने को मिली है। सोने का आज का ओपन प्राइस 5,010.60 रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव आज 5,022 और न्यूनतम भाव 4,887.10 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 5,008.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। 

कितनी हो जाएगी सोने और चांदी की कीमत


सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Prediction) की बात करें तो इस साल के अंत तक एक्सपर्ट्स का अनुमान फिलहाल की स्थिति को देखते हुए है। कमॉडिटि मार्केट के जानकार शुभम मिगलानी का कहना है कि सोने और चांदी को फिलहाल सपोट प्राइस मिलता दिख रहा है। सोना 1,50,000 रुपये तो चांदी 2,50,000 के आसपास ही घुम रही है। अगर यह स्थिरता की स्थिति आने वाले कई दिनों तक रहती है तो सोने और चांदी में भविष्य में गिरावट की कल्पना कम ही की जा सकती है। ऐसे में साल के अंत तक साधारण तरीके से दाम बढ़ ही सकते हैं। इस साल के अंत तक सोना 1 लाख 80 हजार और चांदी 2 लाख 80 हजार से 3 लाख तक जा सकती है।