Gold Silver Price : लो जी रेट हो गए धड़ाम... सोने में 14 हजार तो चांदी में 1 लाख से ज्यादा की गिरावट
Gold Silver Price : सोना को सेफ हेवन तो चांदी को अच्छा निवेश विकल्प मान रहे लोगों को सोने चांदी ने भी झटका दिया है। सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दोनों की कीमती धातुओं के दामों में भयंकर गिरावट दर्ज की ई है।
HR Breaking News (gold silver rate) सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी के बीच बड़ी गिरावट आई है। सोने और चांदी के दाम बहुत बुरी तरह गिरे हैं। लगातारा सेफ हेवन बने सोने पर भी लोगों का विश्वास डगमगाया है। सोने और चांदी में भयंकर गिरावट ने लोगों को सबक सिखाने वाला काम भी किया है।
चांदी में 1 लाख से ज्यादा की गिरावट
चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। चार मार्च को सोने की कीमत 6,149 रुपये गिर गई। सोने की गिरकर कीमत 1.61 लाख रुपये हो गई। वहीं, चांदी 23,417 रुपये गिरकर 2.66 लाख रुपये पर अटक गई हैं। वहीं, अंतिम 34 दिन चांदी 1.19 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मिडिल ईस्ट तनाव और अमेरिकी आंकड़ों से ही सोने और चांदी की आगामी कीमत तय होगी।
सर्राफा बाजार की वजह से आई गिरावट
गोल्ड एंड सिल्वर की बात करें तो राहत भरी खबर रही है। 4 मार्च को सर्राफा बाजार खुलते ही कीमती धातुओं के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के पीछे की वजह भी सामने आई है। सोना और चांदी गिरने का कारण मुनाफावसूली को माना जा रहा है।
कहां से कहां आ गई सोने चांदी की कीमत
सोने की आज की कीमत - 1.61 लाख रुपये
कल क्या थी कीमत - 1.67 लाख रुपये
चांदी (silver ka rate) की आज की कीमत - 2.66 लाख रुपये
कल क्या थी कीमत - 2.89 लाख रुपये प्रति किलो
पिछले दिनों में सोने चांदी में गिरावट
सोना (gold price 29 January) की 29 जनवरी को कीमत - 1.76 लाख रुपये
गिरावट अब तक - 14,799 रुपये
चांदी (silver rates) की 29 जनवरी को कीमत - 3.86 लाख रुपये
34 दिन में चांदी में गिरावट - 1.19 लाख रुपये
शहरों के हिसाब से अलग होते हैं दाम
सोने और चांदी (gold and silver rate today) की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होती है। एक तो कारण ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी का होता है। आयात केंद्रों से शहर की दूरी जितनी ज्यादा होगी, ईंधन और सुरक्षा का खर्च उतना ही बढ़ेगा, जिससे दाम बढ़ने लाजमी है। वहीं, थोक खरीद में छूट भी मिलती है तो जितनी मात्रा ज्यादा होगी कीमत कम मिल सकती है। वहीं, शहरों में अपनी ज्वेलरी एसोसिएशन होती है, जो स्थानीय मांग के हिसाब से रेट तय करती है। दूसरा किसी के पास सोने का पुराने सस्ते रेट का स्टॉक है, तो वह ग्राहकों को थोड़े कम दाम पर सोना दे सकते हैं।
भविष्य में क्या रहेंगी कीमत
सोने और चांदी (gold silver price) की कीमत भविष्य में और ज्यादा बढ़ सकती है। एक एक्सपर्ट ने कहा है कि सोना 1,72,000 रुपये से ऊपर जाता है तो आगे ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, पोनमुडी आर का अनुमान है कि चांदी अगर 2.50 लाख से 2.70 लाख के बीच टिकी रहती है, तो यह दोबारा बढ़कर 3.30 लाख तक पहुंच सकती है।