Gold Silver Price : कुछ ही घंटों में चांदी 6000 और सोना 1700 रुपये सस्ता, चेक करें अपनी सिटी का रेट
Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 2 नवंबर को सोने चांदी में उछाल देखने को मिला है और आज 3 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई है। चांदी 6000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है। वहीं सोना 1700 रुपए से ज्यादा डाउन आया है। अगर आप सोने चांदी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल कभी कीमती धातुओं में अचानक तेजी देखने को मिलती है तो अगले ही पल भारी गिरावट आती है। आज 3 नवंबर को एक बार फिर सोने-चांदी (sone chandi ka bhav) में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलने के बाद कुछ ही घंटे में चांदी 6,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है, जबकि 1700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया है।
सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव -
कोटक महिंद्रा AMC के फंड मैनेजर सतीश दोंडापति कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह में डॉलर के संदर्भ में सोने की कीमतों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो लगभग पिछले 1 साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (US bond yields) में गिरावट और कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों (sone ka bhav) को सपोर्ट मिलना चाहिए था, लेकिन अमेरिकी Fed के सख्त रवैये और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की उम्मीदों ने कीमतों पर दबाव बनाए रखा है। वहीं दूसरी ओर ईरान में तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा बाज़ार लगातार प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कच्चे तेल के रेट (crude oil rates) बढ़े हैं और महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव -
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आई है। सोमवार बाजार में रिकवरी के बाद आज 3 नवंबर को Comex पर सोना 1.19% तक टूट कर (Gold rate today) और 3,922.20 डॉलर प्रति औस पर आ गया है। वहीं चांदी (Silver Price) के दाम 3.39% तक गिरे और ऐसे में कीमत 49.165 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में डाउन आए सोने-चांदी के दाम -
घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर (gold price today) 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं चांदी टूटकर (Silver Price) 1,80,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
MCX पर सोने-चांदी का लाइव रेट -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड का रेट (MCX gold rate) 1,38,470 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसमें 1700 रुपये की गिरावट आई है, जबकी सोमवार को सोना 140,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं आज चांदी 6000 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,77,773 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 2 नवंबर को चांदी (chandi ka bhav) 183,779 रुपये पर बंद हुई थी।