Gold Silver Price : चांदी ने की रिकवरी, सोने ने टेके घुटने, जानें क्या चल रहे हैं रेट

Gold Silver Price : सोने और चांदी दोनों में गिरावट का सिलसिला देखा जा रहा है। आज सुबह की गिरावट के बाद सोने ने रिकवर नहीं किया है, परंतु, चांदी में गिरावट से रिकवरी हुई है। सोने के दामों में सुबह जैसे ही हालात रात में देखने को मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं सोने चांदी की कीमतों के बारे में- 
 

HR Breaking News (gold and Silver Price) सोने व चांदी की कीमतों में अभी भी गिरावट का सिलसिला जारी है। सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की अब ताजा कीमत क्या चल रही है और चांदी ने कितना रिकवर किया है। 

 


सोने में बढ़ी गिरावट


इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price) की कीमतों में सुबह से शाम तक की गिरावट में इजाफा हुआ है। कॉमेक्स पर 28 ग्राम सोना 5,020.20 डॉलर प्रति औंस कुछ घंटों पहले था जोकि अब 4,985 पर आ गया है। यानी कि सोने में 76.70 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1.52% गिरा है। वहीं, आज सुबह सोना 5,010 पर खुला था, जिसका दिन का अधिकतम भाव 5,044.50 डॉलर तक गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,970.10 डॉलर रहा है। जबकि एक दिन पहले सोना 5,061.70 पर बंद हुआ था। 

 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत


कॉमेक्स की तरह ही एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने के रेट 1,56,200 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा था, जोकि अब और गिरकर 1,55,668 रुपये पर आ गया है। वहीं, इसमें 2,798 रुपये यानी 1.77% की गिरावट दर्ज की गई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,54,925 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,57,523 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोना 1,57,347 रुपये पर खुला था। जबकि दो दिन पहले यानी अंतिम कारोबारी दिन सोना 1,58,466 पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतों में भी आ चुकी है गिरावट


इंटरनेशनल बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver Price) की कीमतों में गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी दर्ज की जा रही है। कॉमेक्स पर 28 ग्राम चांदी 80.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। यानी कि चांदी में 1.213 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 1.49% गिरी है। वहीं, आज सुबह चांदी 80.295 पर खुली थी, जिसका दिन का अधिकतम भाव 81.82 डॉलर तक गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 77.125 डॉलर रहा है। जबकि एक दिन पहले चांदी 81.343 पर बंद हुई थी। 
 

 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में ज्यादा रिकवरी


कॉमेक्स की तरह ही एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी के रेट 2,54,525 रुपये प्रति किलो ग्राम से बढ़कर 2,57,221 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, इसमें 4,910 रुपये की बजाय अब 2214 रुपये यानी 0.85% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,46,862 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी का अधिकतम भाव 2,57,221 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी 2,55,101 रुपये पर खुली थी। अंतिम कारोबारी दिन चांदी 2,59,435 पर बंद हुई थी।