{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सोना चांदी भाव : 22 अक्टूबर 2026 को 2 लाख से नीचे आएगी चांदी, आज 5,628 रुपये की बड़ी गिरावट

sone chandi ka bhav : त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने -चांदी की भारी डिमांड रहती है जिसके चलते कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है। सोने और चांदी में पिछले काफी दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 22 अक्टूबर 2026 को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। चांदी 5,000 से ज्यादा सस्ती हो गई है।

 

HR Breaking News - सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल दोनों कीमती धातुओं में आज 22 अक्टूबर 2026 को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर 2,03,000 रुपए के आसपास ट्रेड करती नजर आ रही है। सोने  में भी  लगभग 1500 के करीब गिरावट आई है। इस समय सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या चांदी आज 2,00,000 रुपए से नीचे आएगी।

 

 

सोने में आ सकती है और गिरावट - 


ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों (sone ka bhav) पर अभी दबाव बना रह सकता है। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के अनुमान के मुताबिक, सोना मौजूदा गिरावट के बाद करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है। भारतीय करेंसी में यह कीमत 1.12 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ सकता है। ऐसे में आज बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट आई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने-चांदी के दाम (gold silver rate) नीचे आए हैं। इस समय कोमैक्स पर चांदी का लाइव रेट (silver live rate) 56.395 प्रति औंस है। इसमें 2.26% की गिरावट आई है। वही गोल्ड 4,112.90 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.89% की गिरावट आई है। 


घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें


घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट देखी गई है। बाजार खुलते ही सोना गिरकर करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price today) ₹2.05 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।


MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट - 


एमसीएक्स (MCX gold silver rate) पर आज 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,44,857 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1260 रुपए की गिरावट आई है। वहीं मंगलवार को सोना 1,46,079 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। चांदी की कीमतों की बात करें तो एमसीएक्स पर चांदी 2,03,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इसमें आज 5,325 की बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को चांदी (chandi ka bhav) 2,09,168 रुपए प्रति किलो पर क्लोज हुई थी। आज सुबह चांदी ने 2,02,443 ला को बनाया है। एक्सपर्ट की ओर से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक चांदी 2 लाख से नीचे आ सकती है।

दिल्ली में सोने की कीमत  -

 24 कैरेट सोने की कीमत = 143,920    
 22 कैरेट सोने की कीमत = 131,927
 18 कैरेट सोने की कीमत = 107,940    
 16 कैरेट सोने की कीमत = 95,947    


मुंबई में सोने का भाव - 

 24 कैरेट सोने की कीमत = 144,490    
 22 कैरेट सोने की कीमत = 132,449    
 18 कैरेट सोने की कीमत = 108,368    
 16 कैरेट सोने की कीमत = 96,327    


हरियाणा में सोने का रेट - 

 24 कैरेट सोने की कीमत = 144,450    
 22 कैरेट सोने की कीमत = 132,413    
 18 कैरेट सोने की कीमत = 108,338
 16 कैरेट सोने की कीमत = 96,300    

उत्तर प्रदेश में सोने का भाव - 


 24 कैरेट सोने की कीमत = 144,530    
 22 कैरेट सोने की कीमत = 132,486    
 18 कैरेट सोने की कीमत = 108,398    
 16 कैरेट सोने की कीमत = 96,353    


पंजाब में सोने का रेट - 


 24 कैरेट सोने की कीमत = 144,490    
 22 कैरेट सोने की कीमत = 132,449    
 18 कैरेट सोने की कीमत = 108,368
 16 कैरेट सोने की कीमत = 96,327