Gold Silver Price : कब हो सकती है चांदी की कीमत 3 लाख 30 हजार, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी का सिलसिला कायम है। सोने और चांदी के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, भविष्य में भी यह तेजी बरकरार रहेगी, या नहीं, इसको लेकर एक्सपर्ट्स का अनुमान भी सामने आया है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतें क्या चल ही हैं। 

 

HR Breaking News (gold silver rates) सोना और चांदी, दोनों ही कीमती धातुएं हैं। निवेश के लिहाज से आज के समय में सोना चांदी की मांग ज्यादा बढ़ गई है। दूसरी ओर सोना और चांदी गहने के लिए तो चांदी इंडस्ट्री में प्रयोग के लिए भी बहुत जरूरी है। पिछले दिनों चांदी (Silver k rates) ने चार लाख का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन जब गिरी तो निवेशकों को नानी याद दिला दी और दो लाख के करीब तक आ गिरी। वहीं, अब चांदी ढाई लाख के इर्द गिर्द ट्रेड कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सोने और चांदी की कीमतों में आगे क्या स्थिति रहने वाली है। 

क्यों प्रभावित हो रहे सोने और चांदी के दाम


सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों काफी फ्लक्चुएट कर रही है। सोने और चांदी की कीमतों को अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर की गई कार्रवाई प्रभावित कर रही है। वहीं, इरान की जवाबी कार्रवाई में ग्लफ कंट्रिज से आने वाले सोने यानी भारत में सोने के आयात को झटका लग सकता है। अगर आयात ज्यादा कम होता है तो देश में कीमतों पर प्रभाव बढ़ सकता है। 

चांदी की क्या चल ही है कीमतें


चांदी के दामों (Silver Rates Update) में बुधवार को 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी 5 मार्च को एमसीएक्स पर 2,68,814 रुपये पर ट्रेड कर रही है। कल के मुकाबले चांदी में 10,339 रुपये की बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं 4% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,63,722 रुपये प्रति किलो रहा है। वहीं, चांदी की अधिकतम कीमत 2,68,814 रुपये रही है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,66,500 रुपये रहा है। चांदी कल 2,58,475 पर बंद हुई थी। 


सोने की कीमतों में भी तेजी


सोने की कीमतों (gold silver rates) में भी तेजी देखने को मिल रही है। 2 अप्रैल के एक्सपायरी वाले सोने की एमसीएक्स पर कीमत 1,63,752 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। वहीं, सोने में 2,644 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना 1.64% बढ़ गया है। सोने का न्यूनतम भाव 1,62,258 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,63,800 रुपये रहा है। सोने का ओपनिंग प्राइस 1,63,265 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोना कल 1,61,108 रुपये पर बंद हुआ था। 


कब तक 3.30 लाख पहुंचेगी चांदी


सोने और चांदी की कीमत भविष्य में और ज्यादा बढ़ सकती है। एक एक्सपर्ट ने कहा है कि  सोना 1,72,000 रुपये से ऊपर जाता है तो आगे ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, पोनमुडी आर का अनुमान है कि चांदी अगर 2.50 लाख से 2.70 लाख के बीच आने वाले दिनों में टिकी रहती है, तो यह दोबारा बढ़कर बहुत जल्द 3.30 लाख तक पहुंच सकती है।