Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, बाजार में उथल पुथल का दौर जारी
Gold Rate Update : सोने व चांदी की कीमतों में लगातार हलचल जारी है। इस बीच आज घरेलू बाजार में एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में उथल-पुथल नजर आ रही है। चांदी की लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 160980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 147550 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है।
HR Breaking News (gold price News) घरेलू बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में लगातार हुई तेजी के बाद अब कुछ राहत देखने को मिल रही है। बीते दिन सोने व चांदी दोनों की ही कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में सोने की कीमतों में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 3730 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कटौती हुई थी।
किस शहर में क्या चल रही है कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) के साथ-साथ इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 160980 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम दर्ज की गई थी। वहीं, यहां 22 कैरेट सोने के रेट 147550 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम नजर आए हैं। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी में निवेश करना चाहते हैं या आभूषण खरीदना चाहते हैं तो एक बार अपने शहर के लेटेस्ट रेट अवश्य जान लें।
जानें महानगरों में क्या हैं सोने-चांदी की कीमत
दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 160960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 147547 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, इस बीच मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 160810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 147397 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया जा रहे हैं।
इस बीच अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के ताजा भाव 160860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव 147447 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहे हैं। सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में सोने के लेटेस्ट भाव 160810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव 147397 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
गुलाबी नगरी जयपुर में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट गोल्ड के रेट 160960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड के रेट (gold ka rate) 147547 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, बेंगलुरु में सोने के ताजा भाव 160810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव 147397 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 160960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 147547 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।
जानें क्या हैं चांदी के ताजा भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (gold silver price) में भी लगातार उथल-पुथल जारी है। इस दौरान चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी के दाम लगभग 3730 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं। ऐसे में आज देश के अधिकतर शहरों में चांदी के रेट 265840 रुपये प्रति किलोग्राम बने हुए हैं।
याद रहे 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 400000 रुपये के आंकड़े को पार किया था और इस दौरान चांदी अपने अब तक के हाईएस्ट 420048 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर पहुंच गई थी।