Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, एक्सपर्ट ने बताया आगे तेजी आएगी या गिरावट 

Gold Silver Rate -  सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिनों में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई है लेकिन रेट फिर से उसी स्तर पर जा पहुंचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 43 सालों के बाद सप्ताहिक गिरावट सबसे बड़ी रही है। आज 24 मार्च को दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ा बदलाव हुआ है। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आने वाले दिनों में रेट कहां जाएंगे। इसी बीच एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट जारी की है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking New - (Gold Silver Rate Today 24 March 2026)। सोने- चांदी के भाव में आए दिन हो रहे बड़े बदलाव ने खरीदारों और निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। कई दिनों से देखने को मिल रहा है भाव अचानक नीचे आ जाता है तो वहीं अगले ही पल जबरदस्त तेजी देखने को मिलती है। इस समय बाजार में ज्यादा मूवमेंट देखने को मिल रही है। 


IBJA पर सोने का ताजा भाव - 


आज मंगलवार 24 मार्च को सोने व चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) सस्ता होकर 139,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बीते सोमवार सोने का रेट 139,569 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 138,954 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है सोमवार को इसकी कीमत (Sone ki kimat) 139,010 रुपये थी। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 127,794 रुपये प्रति 10 गाम चल रही है। इसका पिछला बंद प्राइस 127,845 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 51 रुपये सस्ता हुआ है। 

चांदी का लेटेस्ट रेट - 


IBJA के मुताबिक, आज एक किलो चांदी का रेट 2,20,353 रुपये है। इससे पहले बीते सोमवार को चांदी की कीमत 2,19,260 रुपये प्रति किलो थी यानी आज चांदी के दाम में 1,093 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 221,800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 4140 रुपये की तेज गिरावट देखी गई है। 


MCX पर सोने-चांदी का रेट - 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगाई की चिंताओं और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। MCX पर आज सोने का भाव सस्ता होकर 1,38,411 प्रति 10 ग्राम पर खुला और कारोबार के दौरान गिरकर 1,36,762 के स्तर तक पहुंच गया। इस तरह सोने में करीब 2% की इंट्राडे गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में और तेज गिरावट आई है। MCX पर चांदी (MCX Silver rate) 9,474 यानी 4.21% सस्ती होकर 2,15,693 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

एक्सपर्ट ने बताया आगे गिरावट आएगी या तेजी - 

एक्सपर्ट के अनुसार, बाजार में यह दबाव ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-ईरान (USA-Iran) के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, लगातार बनी महंगाई की आशंका के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक महंगाई से निपटने के लिए अपने सोने के भंडार बेच सकते हैं। इससे बाजार में सप्लाई बढ़ने का दबाव बनेगा, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में और गिरावट आ सकती है।