Gold Silver Rate : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी बढ़ौतरी, सोमवार को भारत में बढ़ेगी कितनी कीमत
Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को सोने और चांदी में तगड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई हलचल के कारण निवेशकों ने फिर से सोने और चांदी की तरफ रुख कर लिया है, जिसकी वजह से दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत सातवें आसमान पर जा पहुंची है।
HR Breaking News (gold and silver rate) सोने और चांदी की कीमत हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से चलती है। आज भारतीय बाजार बंद है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। इसराइल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमला किया गया है, जिसके बाद से युद्ध की आहट सुनाई दे रही है। कई देशों के बीच हमले की खबरें आ रही हैं। इसकी वजह से सोने और चांदी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
शेयर बाजारों पर पड़ सकता है नेगेटिव इफेक्ट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी (gold and silver rate) को सुरक्षित मुद्रा माना जाता है। ज्यादातर निवेशक सोने को सेफ हवन की तरह मानते हैं। लगातार युद्ध की स्थिति के चलते निवेशकों की ओर से बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी में इन्वेस्ट किया जा रहा है, ताकि किसी बड़ी गिरावट का उन्हें सामना न करना पड़े। क्योंकि माना जाता है कि सोने और चांदी (gold silver price) में गिरावट शेयर मार्केट की अपेक्षा ज्यादा नुकसान नहीं करती है।
क्यों बढ़ रही है सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत बढ़ने के पीछे निवेशकों की ओर से खरीद का बढ़ना माना जा रहा है। चांदी की अपेक्षा सोने (gold and silver price) की कीमत ज्यादा तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। इसका एक कारण यह भी है कि पिछले दिनों चांदी में अचानक से बहुत बड़ी गिरावट आई थी, जबकि सोना (Gold Price Update) कुछ गिरावट के बाद संभल गया था। ऐसे में निवेशकों को सोने में मजबूती की उम्मीद ज्यादा है।
कितनी बढ़ गई सोने की कीमत
कॉमेक्स पर सोने (comex gold price) के बाजार में लगातार हरियाली दिखाई दे रही है। एक ही दिन में 102.20 डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोना 5296.40 पर पहुंच गया है जो कि 1.97% की बढ़ोतरी है। कल सोना 5194.20 पर बंद हुआ था, जबकि आज 5201.90 पर खुला है। आज सोने की कीमत बढ़कर 5299 तक पहुंच गई थी। जबकि आज का न्यूनतम भाव 5182.90 रहा है। पिछले 5 दिनों में सोने की कीमत 4.24% बढ़ चुकी है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में सोना 0.14% गिरावट पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सोना जल्द ही नया रिकॉर्ड बना देगा।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में सोने (gold silver rate) से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 28 ग्राम चांदी 93.825 पर ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमतों में 6.827 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जो की 7.85% के बढ़ोतरी है पिछले 5 दिन में चांदी 13.94% बढ़ चुकी है जबकि अपने हाई से चांदी अभी भी 17.36% दूर है।
एक्सपर्ट्स ने दी निवेशकों के लिए सलाह
एक्सपर्ट्स की ओर से मार्केट को लेकर निवेशकों को सलाह दी जा रही है। सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक साथ ज्यादा निवेश न करें। थोड़ा-थोड़ा करके सोना खरीदा जा सकता है। जब तक युद्ध की तस्वीर साफ नहीं हो जाती तब तक बाजार में जोखिम बना रह सकता है। इसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ सकता है, क्योंकि शादी विवाह के लिए बजट बिगड़ सकता है, जिससे महंगा सोना और चांदी खरीदना पड़ सकता है।
सोना और चांदी भरेंगे उड़ान
भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी (gold silver price) के दाम बढ़ सकते हैं। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से ही सोना चांदी चलता है। आज MCX मार्केट बंद है, जबकि कॉमेक्स पर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर भाव इसी प्रकार बढ़ते रहे तो सोमवार को बाजार खुलते ही भारत के बाजार में भी चांदी 3 लाख को क्रॉस कर सकती है तो सोना भी 180000 के आंकड़े को पार करके 200000 तक पहुंच सकता है।