Gold-Silver Rate : नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, आने वाले दिनों में ऐसी रहेगी सोने-चांदी की चाल
Gold Rate Update : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन में सोने-चांदी के दाम 7वें आसमान पर जा पहुंचते हैं तो वहीं अगले ही दिन बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के बीच बड़ी कंफ्यूजन बनी हुई है कि आने वाले दिनों में दोनों की कीमती धातुओं का भाव कहां तक जाएगा। हाल ही में एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी का रेट कहां तक जाएगा।
HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसका असर कच्चे तेल कीमतों और सोने-चांदी के रेट पर पड़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक हफ्ते सोना 0.73% रुपये तक सस्ता हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि अचानक सोने की कीमतें (Sone ka rate) सातवें आसमान पर जा पहुंची थी और फिर लोगों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी जिसकी वजह से रेट डाउन आ गए। हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी (chandi ki kimat) में बड़ी गिरावट आई है चांदी 3.24% तक सस्ती हो गई है।
IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट (24 carat gold rate) 1,58,399 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है, जो सोमवार को 1,59,568 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो शुक्रवार को इसका रेट 2,60,488 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
मार्केट एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी -
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और ब्याज दरों में लगातार कटौती की खबरें सामने आने की वजह से सोने और चांदी के दाम (gold-silver rate) एक जगह टिक नहीं पा रहे हैं आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सुरक्षित निवेश की मांग और भी बढ़ गई है और इस वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतें (Crude oil prices) भी रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही हैं और सप्लाई में रुकावट होने से महंगाई का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सोना महंगाई से बचने का एक अच्छा जरिया बन सकता है।
इस वजह से सोने और चांदी में आ सकता है उछाल -
अमेरिका और ईरान (US and Iran war news) के बीच चल रहा युद्ध लंबा खींच जा रहा है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप (Kharg Island) पर हमला किया है। यह ईरान के लिए बहुत जरूरी जगह है, क्योंकि उनका 90 प्रतिशत तेल यहीं से दुनिया भर में निर्यात किया जाता है। इस हमले के बाद कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि पहली ये कि लोगों को डर है कि अगर ईरान का तेल (Iran Oil Export News) बाहर नहीं आ पाया, तो दुनिया भर में तेल की कीमतों में भयंकर तेजी देखने को मिलेगी।
दूसरी बात ये कि आमतौर पर जब भी कहीं युद्ध होता है, तो सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन इस बार ऐसा ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के डॉलर और ट्रेजरी यील्ड) काफी मजबूत दिख रही है, जिसने गोल्ड रेट (Gold Rate) को बढ़ने से रोक कर रखा है।
इस स्तर पर आ सकते हैं सोने और चांदी के रेट -
मौजूदा बाजार स्थिति को देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि गोल्ड 1,63,000 से 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का मजबूत लेवल बन सकता है जब भी कीमत (Gold Rate Hike) यहां पहुंचती है, तो वहां से आगे बढ़ना इसके लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं यदि सोने की कीमतों (sone ka rate) में गिरावट आती है तो 1,58,000 से 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास आकर सपोर्ट ले सकता है। यहां पर एक बार फिर लोग तेजी से खरीदारी शुरू कर देंगे, जिससे कीमतें यहीं पर रूक जाएगी इससे नीचे नहीं गिरेगी।
चांदी की कीमतों (Silver Rate Prediction) की बात करें तो अनुमान है कि यह 2,80,000 से 2,92,000 रुपये के ऊपर जाने की थी, लेकिन वह वहां टिक नहीं पाई और दाम फिर से गिर गए। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी गिरती है तो 2,58,000 से 2,54,000 रुपये किलो के स्तर पर सपोर्ट ले सकती है चांदी यहां से नीचे नहीं जाएगी।