Gold Silver Rate Down : उल्टे पैर दौड़ रहे सोना चांदी, जानें किसमें कितनी गिरावट

Gold Silver Rate Down : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मीडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद सोने और चांदी की उल्टी चाल अभी चल ही रही है। सोने और चांदी में भविष्य में कितनी गिरावट होगी इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मौजूदा हालात में निवेशकों की हालात भी टाइट कर दी है। 

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate Down) पिछले सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए सोना चांदी ने इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट से ही की है। सोने और चांदी की कीमतों तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने व चांदी के दामों में आई गिरावट ने आम लोगों को खुश कर दिया है। चलिए जानते हैं सोने चांदी के उल्टे पैर कहां तक जा चुके हैं। 

 

 

इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमत


इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर 28 ग्राम सोना 5,020.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। यानी कि सोने में 41.50 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। सोना 0.82% गिरा है। वहीं, आज सुबह सोना 5,010 पर खुला था, जिसका दिन का अधिकतम भाव 5,039.80 डॉलर तक गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,970.10 डॉलर रहा है। जबकि एक दिन पहले सोना 5,061.70 पर बंद हुआ था। 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत


कॉमेक्स की तरह ही एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने के रेट 1,56,200 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। वहीं, इसमें 2,266 रुपये यानी 1.43% की गिरावट दर्ज की गई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,54,925 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,57,523 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोना 1,57,347 रुपये पर खुला था। जबकि दो दिन पहले यानी अंतिम कारोबारी दिन सोना 1,58,466 पर बंद हुआ था। 
 

कॉमेक्स पर नीचे आई चांदी


इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर 28 ग्राम चांदी 80.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। यानी कि चांदी में 1.323 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 1.63% गिरी है। वहीं, आज सुबह चांदी 80.295 पर खुली थी, जिसका दिन का अधिकतम भाव 81.66 डॉलर तक गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 77.125 डॉलर रहा है। जबकि एक दिन पहले चांदी 81.343 पर बंद हुई थी। 
 

 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत


कॉमेक्स की तरह ही एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी के रेट 2,54,525 रुपये प्रति किलो ग्राम चल रहे हैं। वहीं, इसमें 4,910 रुपये यानी 1.89% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,46,862 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी का अधिकतम भाव 2,57,161 रुपये प्रति किलो ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी 2,55,101 रुपये पर खुली थी। अंतिम कारोबारी दिन चांदी 2,59,435 पर बंद हुई थी।  

ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आईं कीमती धातुएं


सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला अभी जारी ही है। ऑल टाइम हाई का जो आंकड़ा सोने चांदी ने बनाया था अब लग रहा है कि वहां तक सोने चांदी को पहुंचने में वर्षों न लग जाएं। चांदी 4 लाख 20 हजार को पार कर गई थी। परंतु, अब ढाई लाख के इर्द गिर्द ही चांदी ट्रेड कर रही है। वहीं, सोना भी 2 लाख के करीब जाकर डेढ़ लाख के आसपास ट्रेड कर रहा है।