Gold Silver Rate : सोना 5 हजार तो चांदी 6 हजार रुपये से महंगी, जानें कितने हो गए कीमती धातुओं के दाम

Gold Silver Rate : सोने व चांदी की कीमतों में हो रहा उतार-चढ़ाव थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी भी कई दिनों से सोने व चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच आज 25 फरवरी को एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है।
 

HR Breaking News (gold silver price) देशभर में सब की निगाहें सोने व चांदी की कीमतों पर टिकी हुई हैं। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतें सभी को हैरत में डाल रही हैं। इस बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज 25 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमतों में 582 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़त के बाद 24 कैरेट सोने के रेट 159823 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। ऐसे में इन तीन दिनों में सोने की कीमतें 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर अगर हम बात करें चांदी की कीमत की तो आज चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज 25 फरवरी को चांदी 6455 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी हैं। इस बढ़त के बाद चांदी के रेट 259367 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं, बीते दिन यानी 24 फरवरी को यह रेट 262912 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
 


जानें सोने के ताजा रेट 


आज सोने की कीमतों में बढ़ी दर्ज की गई है। इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने के रेट 159823 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 146398 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा अगर हम 18 कैरेट सोने की कीमतों पर नजर डालें तो यह 119867 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, इस दौरान 14 कैरेट सोने के रेट 93497 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। सोने की यह कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी की गई है। 

जानें इस साल में कितने बढ़े सोने-चांदी के रेट 2025 में सोने व चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़त देखने को मिली थी। ठीक उसी तरह अब साल 2026 में भी सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अगर अब तक बढ़ी कीमतों की बात करें तो इस साल सोना 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। 


वहीं, इस साल में अब तक चांदी की कीमतों में भी 39000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का अपना ऑल टाइम हाई का आंकड़ा बना चुकी है।​​​​​​