{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold silver rate: जमीन चाटने लगे सोना चांदी, औकात में आए भाव, साल में पहली बार इतनी गिरावट

Gold silver rate Down : साल की शुरुआत में अलग ही ऊंचाई पर चल रहे सोने व चांदी की कीमत अब औकात पर आ गई हैं। सोने चांदी के भाव जमीन चाटने लगे हैं। सोने चांदी की कीमतों में साल में जनवरी के बाद पहली बार इतनी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के साथ-साथ सोने में भी बहुत भयंकर गिरावट देखी गई है। चलिए जानते हैं सोने चांदी के दामों में कितनी गिरावट देखी जा रही है। 
 

HR Breaking News (Gold Silver Rate 18 November 2026) सोने और चांदी की कीमत दिवाली के बाद भी लगातार गिरती जा रही है। आज तो बाजार क्रैश हो चुका है। चांदी की कीमत 5% से ज्यादा टूटी है तो सोने की कीमत में 3% से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। सोने चांदी की कीमतों में इस साल पहली बार जनवरी के बाद इतनी गिरावट देखी जा रही है। पिछले कई महीनों के या सालभर के न्यूनतम स्तर पर सोना और चांदी आ गए हैं। 


चांदी की एमसीएक्स पर साढे आठ हजार से ज्यादा टूटी कीमत (Silver Rate MCX Today) 


चांदी की कीमत एमसीएक्स पर साढे आठ हजार से ज्यादा टूटी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव रात 8:52 पर 1 लाख 61 हजार 600 रुपये किलो चल रहा है। यह कल के मुकाबले 8102 रुपए कम है जो कि 4.77 प्रतिशत कम है। वहीं दिन में तो चांदी 8500 से भी ज्यादा टूटकर 161140 रुपए प्रति किलोग्राम पर चली गई थी। आज का चांदी का अधिकतम भाव 167301 रुपए रहा है, जबकि कल चांदी 169702 पर बंद हुई थी। यानी कि आज चांदी का बाजार गिरावट के साथ ही खुला और सुबह से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। शाम होते-होते कीमत और ज्यादा गिर चुकी है। बता दें कि जनवरी में चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 420000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, जहां से चांदी 260000 के करीब टूट चुकी है। चांदी में निवेशकों को भी तगड़ा झटका मिला है। 


एमसीएक्स पर सोने की भी पतली हालत (MCX Gold Price)


एमसीएक्स पर सोना भी लगातार गिरावट पर चल रहा है। आज सोना ₹4000 से ज्यादा गिरकर 130116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चला गया था। फिलहाल सोने की कीमत 130420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है जो कल के मुकाबले 3803 कम चल रही है। सोने का आज का अधिकतम भाव 1 लाख 31979 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि सोना कल 134223 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने का आज का ओपनिंग प्राइस एक लाख 31622 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। सोने की कीमत जनवरी में 180000 को क्रॉस कर गई थी, जिसके बाद सोने की कीमत में 50000 के करीब की गिरावट देखी जा चुकी है। आज सोने की कीमत में अपेक्षाकृत और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। 


इंटरनेशनल मार्केट में भी बुरी तरह पीटा सोना-चांदी (Comex Silver rate)


सोने चांदी की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में भी बहुत डाउन आ चुकी हैं। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 45.18 डॉलर प्रति औंस चल रही है जो कि कल के मुकाबले 2.19 डॉलर प्रति औंस की गिरावट यानी कि 4.63% की गिरावट आ चुकी है। आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 47.41 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि अधिकतम भाव 47.525 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। न्यूनतम भाव 44.98 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया जा चुका है। चांदी का पिछला बंद भाव 47.357 डॉलर प्रति औंस रहा था। पिछले 3 महीने में चांदी 29.73 प्रतिशत टूट चुकी है। 

Comex Gold Price


कॉमेक्स पर सोने की बात करें तो यह $100 से ज्यादा टूट चुका है। कॉमेक्स पर सोना 3758.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है जो कि कल के मुकाबले 105.90 कम है। यह 2.72% कल से कम नोट किया जा रहा है। आज का सोने का ओपनिंग प्राइस 3855.20 डॉलर प्रति औंस रहा था जो कि कल के मुकाबले कम ही था। कल सोना 3864.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। आज का सोने का अधिकतम भाव 3859.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम भाव 3744.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। पिछले 3 महीने में सोने की कीमत 15% टूट चुकी है। 


तनिष्क व सर्राफा बाजार में भी बड़ी गिरावट (Gold Silver Jewellery rates)


सोने और चांदी की कीमतों में सराफा बाजार और तनिष्क पर भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोना कल 125200 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था जो ढाई हजार रुपए कम होकर 122650 पर आ गया है। यह भाव 22 कैरेट सोने की है, जबकि 24 कैरेट सोना तो 133800 पर आ गया है जो कल 176580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। सराफा बाजार में भी कीमत लगभग इसी प्रकार चल रही है। चांदी की कीमत सराफा बाजार में 4510 रुपए प्रति किलोग्राम कम होकर 167824 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।