Gold Silver Rate : सोने -चांदी में गिरावट का दौर जारी, कुछ ही घंटों में आई बड़ी गिरावट, जान लें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today - सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज 23 मार्च 2026 को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। सुबह बाजार ओपन होते ही सोना 7 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है। वहीं चांदी में 6% तक सस्ती हो गई है। अगर आप सोने व चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो यह मौका बेस्ट साबित हो सकता है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। देशभर में सोने-चांदी की कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों के होश उड़ा दिए हैं। बीते दिनों आई बंपर तेजी के बाद अब दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई है। घरेलू वायदा बाजार में सोने चांदी की कीमतों (Silver Rate) में बड़ी गिरावट आई है। आज सोमवार, 23 मार्च को MCX पर मार्केट ओपन होते ही सोना 4.92% और चांदी के रेट में 6% की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।
इस वजह से आई गिरावट -
आज सोने व चांदी में बड़ी गिरावट के बाद प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 1,37,377 रुपये पर आ गया है तो वहीं चांदी (Chandi ka rate) 2,13,166 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। कीमतों में गिरावट मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के कारण डॉलर के मजबूत होने का असर है।
MCX पर गोल्ड का रेट -
शुक्रवार को सोने का भाव (Sone ka Bhav) 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 7,448 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद गोल्ड ने ओपनिंग की है। MCX पर चांदी का भाव शुक्रवार को 2,27,470 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था, जो आज 14,304 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट के बाद ओपन हुए।
दिल्ली में सोने चांदी का रेट -
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड रेट (Delhi Gold Rate) 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 1,09,620 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। एक किलो चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये हो गई।
बेंगलुरु में सोने-चांदी का ताजा भाव -
आज 23 मार्च को बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव (Bengaluru Gold Rate) 1,45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये प्रति किलो हो गई है।
मुंबई में सोने-चांदी का रेट -
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज (Mumbai Gold Rate) 23 मार्च को 24 कैरेट सोने का रेट 1,45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकी 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,09,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।
चेन्नई में सोने चांदी की कीमत
आज चेन्नई (Gold rate in Chennai) में 24 कैरेट सोना 1,48,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।