Gold Silver Rate : सोने चांदी ने झूठी की कहावतें, चल पड़ा उल्टी चाल
Gold Silver Rate Hike : सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी आई है। सोने और चांदी की कीमतों ने कहावतों को झूठा कर दिया है। सोना और चांदी की कीमतें अब उल्टी चाल चल रही हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोना और चांदी काफी अहम धातू है। लोग इनको अपनी जरूरतों से लेकर निवेश तक के लिए खरीदते हैं। सोने और चांदी में निवेश करना अब ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, सोना और चांदी अब शेयर मार्केट वाली चाल चलते नजर आ रहे हैं।
इस कहावत को कर दिया गलत साबित
सोने व चांदी की कीमतों ने इन दिनों इस कहावत को गलत साबित कर दिया है कि हर नेगेटिव खबर सोने के लिए पॉजिटिव है। इस बार पॉजिटिव खबर सोने के लिए पॉजिटिव और निगेटिव खबर निगेटिव साबित हो रही है। क्योंकि जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्ध खत्म होने को लेकर पॉजिटिव खबर आई तो सोने और चांदी के दाम भी पॉजिटिव ग्राफ पर आने लगे सोने और चांदी में तेजी का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से दिए गए बयान को ही माना जा रहा है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज रात को सोना (MCX Gold Price) 1,39,846 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमत में कल के बंद भाव के मुकाबले 586 यानी कि 0.42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी सोने का आज का न्यूनतम भाव 136292 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 140800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज सोना 138411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था, सोने का पिछला बंद भाव 139260 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
चांदी की क्या चल रही है कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दामों (MCX silver Rates) की बात करें तो चांदी 2,26,305 प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी की कीमतों में 1,138 यानी की 0.51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,13,562 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 2,27,470 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 2,18,628 रुपए दर्ज किया गया, जबकि कल चांदी 2,25,167 पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver Rates) के दाम 70.155 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। चांदी की कीमतों में 0.80 डॉलर यानी कि 1.15% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 69.37 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 70.74 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज का न्यूनतम भाव 66.115 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 69.355 डॉलर दर्ज किया गया है।
इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव
कॉमेक्स पर सोने के दामों (Comex Gold Price) में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 4,413.50 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रहा है। यह 6.20 डॉलर प्रति औंस यानी कि 0.14% बढ़ा है। वहीं, सोने का ओपनिंग प्राइस 4,414.80 डॉलर रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,450.50, न्यूनतम भाव 4,306.30 डॉलर व पिछला बंद भाव 4,407.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।