Gold Silver Rate : तगड़ी गिरावट के बाद सोने-चांदी का कमबैक, आज इतनी हो गई कीमत

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में कल बहुत बड़ी गिरावट आई थी। इस गिरावट ने निवेशकों को झटका दिया था तो आम आदमी के मन में संतुष्टि का भाव था। वहीं, अब सोन और चांदी ने अच्छा खास कमबैक किया है। आज सोने और चांदी के दाम बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। 

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate) सोने और चांदी की कीमतों में इस साल तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोने और चांदी में बहुत बड़ी गिरावट के बाद ये तेजी आई है। इस तेजी से निवेशकों को राहत मिली है। एमसीएक्स और कॉमेक्स दोनों ही जगह माहौल पॉजिटिव नजर आ रहा है। मार्केट की हरियाली को निवेशक पसंद कर रहे हैं। गिरावट पर कुछ नए निवेशकों की तरफ से भी सोने चांदी में मौका बुनाया गया है। 

 


क्या चल रही है सोने की कीमत
 

आज सोने के दाम (Gold Price) फिलहाल 1,48,006 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, सोने में 3,052 यानी 2.11% की तेजी देखने को मिली है। सोने का आज का न्यूनतम भाव 1,47,401 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 1,48,302 दर्ज किया गया है। सोना आज ओपन भी 1,48,302 पर हुआ था। वहीं, सोने का कल का बंद भाव 1,44,954 रुपये था। 


 

क्या चल रही है चांदी की कीमत
 

चांदी की कीमतों (MCX Silver Price) में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी के भाव 2,37,852 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हैं। चांदी में आज 6,392 रुपये यानी कि 2.76% की बढ़ौतरी हुई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,37,300 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। कल चांदी 2,31,460 रुपये पर बंद हुई थी। 

 

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 73.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 72.83 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का दिन का अधिकतम (Silver Maximum Price) भाव 74.62 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 72.00 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल चांदी 71.215 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 


 

कॉमेक्स पर सोने के दाम
 

कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price) में अच्छी बढ़ौतरी देखने को मिली है। यहां सोने की कीमत 4,721.10 डॉलर प्रति औंस हो गई है। सोना 115.40 डॉलर प्रति औंस यानी 2.51% प्रतिशत बढ़ा है। सोने का ओपन प्राइस (Gold Open Price) 4,653.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का अधिकतम भाव 4,738.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 4,635.80 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,605.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।